JioHotstar के बदले बंदे ने रखी 1 करोड़ की मांग, और Reliance घास ही नहीं डाल रही

JioHotstar: दिल्ली स्थित इस ऐप डेवलपर ने खुद की पहचान उजागर नहीं की है लेकिन वह रिलायंस जियो और हॉटस्टार के मिले-जुले नाम वाले डोमेन को रखने की वजह से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गया है.

JioHotstar: जियोहॉटस्टार डोमेन का रेजिस्ट्रेशन कराने वाला युवा टेकी रिलायंस और वॉल्ट डिज्नी के मीडिया सौदे को मंजूरी मिलने के बाद अपना डोमेन मांगी गई कीमत के दसवें हिस्से पर भी बेचने को तैयार है, लेकिन उसे अभी तक मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले समूह से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है.

सोशल मीडिया पर काफी चर्चा

दिल्ली स्थित इस ऐप डेवलपर ने खुद की पहचान उजागर नहीं की है लेकिन वह रिलायंस जियो और हॉटस्टार के मिले-जुले नाम वाले डोमेन को रखने की वजह से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गया है. वह जियोहॉटस्टार डोमेन को बेचकर विदेश में अपनी उच्च शिक्षा के लिए पैसे का इंतजाम करना चाहता है.

जियोहॉटस्टार डोमेन अचानक चर्चा में आ गया

रिलायंस की मीडिया इकाई और वॉल्ट डिज्नी के भारतीय व्यवसाय के विलय संबंधी सौदे को नियामकीय मंजूरी मिल चुकी है. इसके साथ ही देश की सबसे बड़ी मीडिया कंपनी के गठन का रास्ता साफ हो गया है. ऐसे समय में जियोहॉटस्टार डोमेन अचानक चर्चा में आ गया है.

रिलायंस की तरफ से प्रस्ताव का इंतजार

वायरल मीडया पोस्ट पर दी गई आईडी पर पीटीआई-भाषा की तरफ से पूछे गए सवाल पर इस अनाम तकनीकी विशेषज्ञ ने कहा, मुझे रिलायंस की तरफ से कोई भी जवाब और प्रस्ताव नहीं मिला है. उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि वे मेरे मामले में भुगतान करने का इरादा रखते हैं. अगर वे ऐसा करते हैं तो मुझे बेहद खुशी होगी.

कानूनी लड़ाई में उलझना नहीं

हालांकि कई कानूनी जानकारों का मानना है कि इस तकनीकी विशेषज्ञ के पास एक जीतने योग्य मामला है और इस बात की पूरी संभावना है कि उन्हें बड़ी मुआवजा राशि मिल सकती है. हालांकि यह अनाम टेकी कानूनी लड़ाई में उलझना नहीं चाहते हैं. उन्होंने कहा, इस डोमेन को अब कोई भी खरीद सकता है. मुझे उम्मीद है कि रिलायंस एक उदार रवैया अपनाएगी और कम-से-कम इसे मूल कीमत के दसवें हिस्से पर खरीदेगी. पीटीआई-भाषा ने इस बारे में टिप्पणी के लिए रिलायंस से संपर्क किया है और उसके जवाब का इंतजार है.

उच्च शिक्षा के लिए पैसे का जुगाड़

खुद को ‘ड्रीमर’ नाम से संबोधित करने वाले इस तकनीकी विशेषज्ञ ने डोमेन पेज पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के अधिकारियों को संबोधित करते हुए एक लंबा संदेश डाला था. उसमें मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले समूह से जियोहॉटस्टार डॉट कॉम डोमेन के बदले में कैम्ब्रिज में अपनी उच्च शिक्षा के लिए पैसे देने के लिए कहा था. इस टेकी के एक प्रोजेक्ट को 2021 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी एक्सेलरेट प्रोग्राम के लिए चुना गया था. यह उनके लिए एक परिवर्तनकारी अनुभव था. वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में प्रवेश नहीं पा सके थे और हमेशा सर्वश्रेष्ठ संस्थान से सीखना चाहते थे.

कहां से आया आईडिया?

सोशल मीडिया में सनसनी बन चुके इस युवा टेकी ने कहा कि वर्ष 2023 की शुरुआत में उन्हें सोशल मीडिया से पता चला था कि ओटीटी मंच डिज्नी प्लस हॉटस्टार आईपीएल अधिकार गंवाने के बाद अपने सक्रिय उपयोगकर्ताओं को गंवा रहा है और डिज्नी हॉटस्टार को किसी भारतीय प्रतियोगी के साथ बेचने या विलय करने पर विचार कर रहा है. टेकी ने कहा कि ऐसी स्थिति में उन्हें जियो और हॉटस्टार के नाम को मिलाकर एक नया डोमेन बनाने का विचार आया था. (पीटीआई भाषा इनपुट के साथ)

Jio Hotstar Domain खरीदकर दिल्ली के लड़के ने लगाया मौके पे चौका, Reliance के सामने रखी करोड़ों की डिमांड, जानें पूरी बात

Jio को महंगा पड़ा Tariff Hike, 1 करोड़ लोगों ने छोड़ा साथ, मुकेश अंबानी की कंपनी अब क्या करेगी?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >