CVIGIL App: ऐप से करें चुनाव में धांधली की शिकायत, 100 मिनट में होगी कार्रवाई

CVIGIL App लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग के लिए तीसरी आंख का काम करेगा. यह ऐप आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन रोकने के लिए चुनाव आयोग द्वारा तैयार किया गया है.

Lok Sabha Election 2024 CVIGIL App: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए बताया है कि आम आदमी सीविजिल ऐप के जरिये चुनाव में धंधली की शिकायत कर सकेंगे. दिल्ली के विज्ञान भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यह घोषणा की. लोकसभा के साथ चार राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखों की भी घोषणा की गई है.

100 मिनट में कार्रवाई

लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान की निष्पक्षता बनाये रखने के लिए चुनाव आयोग किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतना नहीं चाहता है. इसके लिए चुनाव आयोग ने एक ऐसा ऐप तैयार किया है, जिसकी मदद से आम आदमी बड़े आराम से अब मोबाइल ऐप पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकता है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सी-विजिल ऐप में शिकायत करने पर 100 मिनट में कार्रवाई की बात कही है.

Lok Sabha Chunav 2024: सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग की कड़ी नजर

ऐप का इस्तेमाल बहुत आसान

सी-विजिल ऐप का इस्तेमाल बहुत आसान है. इसके लिए कैमरा और इंटरनेट कनेक्शन के साथ जीपीएस वाला एंड्रॉयड स्मार्टफोन चाहिए. शिकायत के लिए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की तस्वीर या अधिक से अधिक दो मिनट तक का वीडियो रिकॉर्ड कर ऐप पर भेज सकते हैं. चुनाव अधिकारी द्वारा जीपीएस के माध्यम से शिकायत वाले स्थान को पहचान लेंगे. शिकायत करनेवाले को एक यूनीक आईडी मिलेगी और इससे वह यह पता लगा पाएगा कि उसकी शिकायत पर आगे क्या कार्रवाई हो रही है.

यूनीक आईडी से मिलेगी अपडेट

शिकायत करनेवाले को एक यूनीक आईडी मिलेगी और इससे वह यह पता लगा पाएगा कि उसकी शिकायत पर आगे क्या कार्रवाई हो रही है. शिकायत दर्ज होने के बाद यह सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के पास जाएगी. तब इसे फील्ड युनिट को भेज दिया जाएगा. खास बात यह है कि फोटो और वीडियो बनाने के बाद यूजर्स को केवल पांच मिनट का समय मिलेगा. साथ ही, पहले से ली गई फोटो और वीडियो अपलोड करने की अनुमति नहीं होगी.

Lok Sabha Election 2024: 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, देखें वोटिंग डेट और राज्यों की पूरी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >