200 से कम में डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G ऐक्सेस

Cheapest Jio Recharge: रिलायंस जियो का ₹198 प्रीपेड प्लान डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 5G ऐक्सेस और Jio ऐप्स के मुफ्त इस्तेमाल की सुविधा के साथ आता है. यह किफायती प्लान शानदार कनेक्टिविटी और एंटरटेनमेंट का बेहतरीन कॉम्बो पेश करता है.

Cheapest Jio Recharge: जियो का ₹198 रिचार्ज प्लान: कम कीमत में ज्यादा फायदे

Reliance Jio के पोर्टफोलियो में यूजर्स के लिए सस्ते से लेकर महंगे तक, कई तरह के रीचार्जप्लान्स मौजूद हैं. अगर आप कम कीमत में कोई ऐसा प्लान तलाश रहे हैं, जिसमें ज्यादा डेटा का फायदा मिले, तो तो आप सही जगह पर हैं. हम बात कर रहे हैं जियो के किफायती प्रीपेड रीचार्ज प्लान की, जो सिर्फ 198 रुपये में आता है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास है, जो कम समय के लिए ज्यादा डेटा और कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं.

हर दिन 2GB डेटा

इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB 4G डेटा मिलता है, यानी कुल 28GB डेटा 14 दिनों की वैधता के साथ. इसके अलावा, इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा भी दी जा रही है.

Jio के True 5G नेटवर्क का सबसे सस्ता ऐक्सेस

सबसे खास बात यह है कि अगर आपके पास 5G स्मार्टफोन है और आप 5G नेटवर्क एरिया में हैं, तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा. यह प्लान Jio के True 5G नेटवर्क का सबसे सस्ता ऐक्सेस दिलानेवाला बन गया है.

Jio डिजिटल सेवाओं का ऐक्सेस

इस रिचार्ज के साथ यूजर्स को JioTV, Jio Cinema और JioCloud जैसी डिजिटल सेवाओं का ऐक्सेस भी मिलेगा. हालांकि, Jio Cinema Premium इसमें शामिल नहीं है.

ज्यादा बेनिफिट्स के लिए Jio का ₹349 या ₹445 वाला प्लान चुनें

अगर आप ज्यादा बेनिफिट्स के साथ 28 दिनों की वैधता वाला प्लान चाहते हैं, तो Jio का ₹349 या ₹445 वाला प्लान चुन सकते हैं, जिसमें अतिरिक्त OTT सेवाएं भी मिलती हैं.

कम कीमत में ज्यादा सुविधाएं देने वाला यह प्लान Jio की रणनीति को दर्शाता है कि वह हर वर्ग के यूजर्स को ध्यान में रखते हुए प्लान्स पेश कर रहा है.

₹12 डेली खर्च पर लें Prime का मजा, मुकेश अंबानी की कंपनी दे रही बढ़िया ऑफर

आज करें रिचार्ज और 2026 तक पाएं अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा! जल्दी चेक करें Jio के ये प्लान्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >