Nothing Phone 2a की कीमत कितनी होगी? Carl Pei ने लॉन्च से पहले बता दिया सब

Nothing Phone 2a Price : कार्ल पेई (Carl Pei) ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वह बारी-बारी से कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं.

Nothing Phone 2a Price: नथिंग फोन 2ए की भारत में लॉन्चिंग के लिए अब मात्र कुछ घंटों का इंतजार बाकी रह गया है. लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन को कई बार टीज किया जा चुका है. इसकी कई खूबियों के साथ ही इस बात का बता चल चुका है कि यह अपकमिंग फोन मेड इन इंडिया होगा. अब बारी है इसकी कीमत की. लोग अब यह जानना चाहते हैं कि नथिंग फोन 2ए की कीमत कितनी होगी. नथिंग फोन 2ए की कीमत के बारे में एक बड़ी जानकारी सामने आयी है और यह खुद नथिंग के सीईओ कार्ल पेई (Nothing CEO Carl Pei) ने बताया है. Samsung Galaxy F15: पावरफुल प्रॉसेसर, 6000 mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ आया बजट स्मार्टफोन

Nothing Phone (2a) की कीमत कितनी होगी?

कार्ल पेई (Carl Pei) ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वह बारी-बारी से कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्ल पेई लोगों से उनके पसंदीदा फोन के बारे में पूछते हैं. इसके बाद वह कई लोगों को नथिंग का अपकमिंग फोन फील करने के लिए देते हैं और बाद में उसकी कीमत का अनुमान लगाने को कहते नजर आते हैं. Best Deal : 44 हजार वाला गूगल का यह जबरा फोन यहां मिल रहा 18 हजार रुपये में

25,000 रुपये होगी कीमत?

नथिंग का नया फोन देखकर और उसके लुक व डिजाइन को फील कर अधिकतर लोग फोन की कीमत 40,000 से 50,000 के आसपास बताते हैं. इसी दौरान कार्ल पेई नथिंग फोन की असली कीमत बता देते हैं. लेकिन जब आप यह वीडियो देखेंगे, तो आपको इसकी कीमत बीप पर सुनाई देगा. पूरा वीडियो देखने के बाद हालांकि यह समझा जा सकता है कि यह फोन 25,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है. Infinix GT Ultra : 2.2 मिलियन AnTuTu Score के साथ MWC 2024 में टीज हुआ फ्लैगशिप गेमिंग फोन

Nothing Phone (2a) के स्पेसिफिकेशंस क्या होंगे?

नथिंग के लेटेस्ट फोन के स्पेसिफिकेशंस को लेकर अब तक जो लीक्स सामने आयी हैं, उनकी मानें तो इसे पिछले मॉडल से अलग डिजाइन के साथ लाया जा रहा है. इसमें 6.7 इंच FHD+ OLED डिस्प्ले मिलेगी, जो 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 Soc चिपसेट दिया जाएगा. बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर लगा होगा. वहीं, सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा. इस हैंडसेट में 45W की चार्जिंग को सपोर्ट करनेवाली 4,500 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलेगी. Vivo ला रहा 50MP सेल्फी वाला तगड़ा स्मार्टफोन, सेल्फी लवर्स की मौज!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >