प्रीमियम फोन चाहिए? 50 हजार से कम में ये हैं बेस्ट ऑप्शंस

Budget Smartphones Under Rs 50000: क्या आप भी ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, जो बजट में हो लेकिन फ्लैगशिप परफॉर्मेंस ऑफर करे, तो फिर ये खबर आपके लिए है. आज हम आपके लिए कुछ ऑप्शंस लेकर आए हैं, जो 50000 रुपये से कम में आपको स्टाइलिश डिजाइन के साथ बढ़िया कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और बैटरी ऑफर करेंगे.

Budget Premium Smartphones Under Rs 50000: अगर आप मोटा बजट खर्च किए बिना अपना स्मार्टफोन फ्लैगशिप में अपग्रेड करना चाहते हैं, तो 50,000 रुपये से कम के सेगमेंट वाले स्मार्टफोन्स इस वक्त सबसे ज्यादा वैल्यू दे रहे हैं. इस रेंज के फोन प्रीमियम डिस्प्ले, शानदार कैमरा, लंबी बैटरी, फास्ट परफॉर्मेंस और लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट्स के साथ आते हैं. यही नहीं, कई मॉडल्स iPhone, Pixel और Samsung Galaxy S सीरीज को सीधी टक्कर देते हैं और AI फीचर्स भी ऑफर कर रहे हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ बढ़िया ऑप्शंस लेकर आए हैं.

Realme 16 Pro+ 5G

अगर आपको बड़ा डिस्प्ले, दमदार कैमरा और लंबी बैटरी चाहिए, तो यह फोन एक पावरहाउस है. इसमें 144Hz AMOLED डिस्प्ले, लेटेस्ट Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और फ्लैगशिप-लेवल प्रोटेक्शन मिलता है. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.8-इंच AMOLED डिस्पले दी गई है. फोटोग्राफी के लिए 200MP का मेन कैमरा, 50MP का टेलीफोटो सेकेंडरी और 8MP का कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए फ्रंट में भी 50MP का कैमरा दिया गया है. इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh बैटरी दी गई है. यह IP66+IP68+IP69 रेटिंग के साथ आता है. मॉडल की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है.

Oppo Reno 15 5G

अगर कैमरा आपकी पहली प्रायोरिटी है, तो Reno 15 5G आपको निराश नहीं करेगा. इसका पेरिस्कोप कैमरा और प्रीमियम डिजाइन इसे खास बनाता है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए, 50MP का प्राइमरी और 50MP का पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए भी फ्रंट में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए 6,500mAh बैटरी दी गई है, जो 80W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. परफॉर्मेंस के लिए, इसमें Snapdragon 7 Gen 4 का प्रोसेसर दिया गया है, जो ColorOS 16 पर काम करेगा. इस मॉडल की शुरुआती कीमत 45,999 रुपये है.

OnePlus 15R

यह फोन उन यूजर्स के लिए है, जो परफॉर्मेंस और बैटरी दोनों में कोई समझौता नहीं चाहते. खासकर गेमर्स के लिए ये फोन दमदार ऑप्शन है. इसमें गेमिंग और हेवी यूज के लिए Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है. इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.83-इंच AMOLED डिस्पले दिया गया है. पावर के लिए 7,400mAh बैटरी दी गई है, जो 80W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है. इस मॉडल की शुरुआती कीमत 47,998 रुपये है.

Google Pixel 9a

अगर आप क्लीन Android, शानदार कैमरा और लंबे अपडेट्स चाहते हैं, तो Pixel 9a सबसे अच्छा ऑप्शन है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.3-इंच pOLED डिस्पले दिया गया है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Tensor G4 चिप दिया गया है, जो कई सारे AI फीचर्स को सपोर्ट करता है. इसमें 7 साल तक Android और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे. फोटोग्राफी के लिए, मॉडल में 48MP का प्राइमरी और 12MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. फ्रंट में भी सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा दिया गया है. इसमें 5100mAh की बैटरी दी गई है. इसकि शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है.

यह भी पढ़ें: 15 हजार में चाहिए ऑल राउंडर 5G स्मार्टफोन? ये फोन हैं बेस्ट पिक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >