Jio-Airtel की तरह BSNL ने भी चली अपनी चाल, इस सस्ते प्रीपेड प्लान में कर दिया बड़ा बदलाव

सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने अपने 5G सर्विस को शुरू करने से पहले ही यूजर्स को एक बड़ा झटका दे दिया है. कंपनी ने अपने सस्ते प्रीपेड प्लान में बड़ा बदलाव कर दिया है. जिससे अब यूजर्स को इस प्लान के बेनेफिट्स अब 7 दिन कम मिलेंगे.

सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने हाल ही में हैदराबाद में Q-5G FWA सर्विस की शुरुआत की है. जिसके बाद कंपनी जल्द ही अपनी 5G सर्विस लाने की तैयारी कर रही है. वहीं, अपने यूजर्स बढ़ाने के लिए BSNL Flash Sale जैसे ऑफर्स लेकर आई थी. जिसमें 1 रुपये में 1GB डेटा कंपनी ऑफर कर रही थी. लेकिन इसी बीच अब कंपनी ने अपने मौजूदा सस्ते प्रीपेड प्लान में बदलाव कर दिया है. इस प्लान में यूजर्स को बेनेफिट्स तो वही मिलेंगे, लेकिन वैलिडिटी कंपनी ने बदल दी है. चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

यह भी पढ़ें: BSNL के इस प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा कैशबैक, ऑफर बस इस दिन तक

BSNL ने इस प्लान में किया बदलाव

BSNL अपने सस्ते प्रीपेड प्लान्स के लिए जाना जाता है. कम पैसे में कंपनी लंबी वैलिडिटी और अनलीमिटेड कॉलिंग की सुविधा देती है. ऐसे में कई यूजर्स खासकर जिन्हें अपने नंबर को बस एक्टिव रखना है, उनके लिए BSNL के ये प्लान्स काफी फायदेमंद होते हैं. ऐसे में अब कंपनी ने अपने सस्ते प्रीपेड प्लान में बदलाव कर दिया है. हालांकि, इस प्लान में कंपनी यूजर्स को वही बेनेफिट्स दे रही है, जो पहले से थी. लेकिन इसकी वैलिडिटी को बदल दिया गया है. 35 दिनों की जगह उसे अब 28 दिनों के लिए कर दिया गया है. यानी कि अब ये प्लान 1 महीने से ज्यादा चलने की जगह प्राइवेट कंपनियों की तरह 1 महीने से भी कम चलेगा.

क्या है कीमत

BSNL का ये प्लान महीने की वैलिडिटी के हिसाब से यूजर्स के लिए काफी सस्ता प्लान है. 200 मिनट कॉलिंग की सुविधा के साथ-साथ इस प्लान में 3GB डेटा भी यूजर्स को मिलता है. साथ ही 35 दिनों की वैलिडिटी भी. लेकिन अब ये सारे बेनेफिट्स 35 दिनों की जगह सिर्फ 28 दिनों के लिए ही मिलेगी. यानी कि अब 7 दिन पहले ही ये प्लान खत्म हो जाएगा. BSNL का ये प्लान सिर्फ 107 रुपये में आता है. हर दिन के खर्च के हिसाब से इसका डेली खर्च यूजर्स को सिर्फ 3.05 रुपये पड़ता है. लेकिन वैलिडिटी कम होने से अब यूजर्स को डेली खर्च 3.82 रुपये पड़ेंगे. हालांकि, अन्य कंपनियों के हिसाब से BSNL का ये प्लान अभी भी सस्ता है.

यह भी पढ़ें: BSNL ने कर दी निजी कंपनियों की हवा टाइट, लाया साल भर वाला सस्ता प्लान, मिलेगा 600GB डेटा

यह भी पढ़ें: एंटरटेनमेंट की कमी नहीं होने देगा Jio का यह धांसू प्लान, 90 दिनों तक मिलेगा फ्री JioHotstar

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >