BSNL Q-5G के सस्ते प्लान्स देख निजी कंपनियों की हुई बोलती बंद, रिचार्ज करने से पहले जान लें कीमत

BSNL Q-5G FWA की सॉफ्ट लॉन्चिंग हैदराबाद में हो गई है और कंपनी का लक्ष्य है कि सितंबर 2025 तक इस सेवा को अन्य राज्यों में भी शुरू कर दी जाएगी. कंपनी ने अपनी 5G सर्विस के दो रिचार्ज प्लान्स की कीमतों की भी जानकारी दी है. इनकी कीमत ₹999 और 1499 है. आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में.

BSNL Q-5G Recharge plans: भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने आखिरकार 5G की दुनिया में कदम रख दिया है. कंपनी ने अपनी नई Q-5G FWA (फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस) सेवा लॉन्च कर दी है. खास बात यह है कि BSNL की Q-5G सेवा बिना सिम और बिना तारों के काम करती है जो प्लग-एंड-प्ले तकनीक के जरिए सीधे डिवाइस से जुड़ती है.

यह नई पहल न केवल करोड़ों यूजर्स के लिए किफायती 5G सेवा की उम्मीद लेकर आई है, बल्कि निजी टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलने वाली है. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए BSNL ने फिलहाल दो प्लान्स लॉन्च कर दिए हैं जिनकी कीमत 999 रुपए और 1499 रुपए प्रति माह रखी गई है. आइए विस्तार से जानते हैं इन प्लान्स में क्या-क्या बेनिफिट्स देखने को मिलते हैं.

BSNL Q-5G FWA के प्लान्स 

BSNL ने अपने नए Q-5G FWA ब्रॉडबैंड प्लान्स लॉन्च किए हैं. इनमें 999 रुपये वाला प्लान यूजर्स को अधिकतम 100 Mbps की स्पीड देता है जबकि 1499 रुपये वाला प्लान 300 Mbps तक की हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध कराता है. हालांकि, इन प्लान्स में डेटा लिमिट को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि इन पर फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) लागू हो सकती है. इन दोनों प्लान्स की वैलिडिटी 30 दिनों की होगी.

यह भी पढ़ें: BSNL ने कर दी निजी कंपनियों की हवा टाइट, लाया साल भर वाला सस्ता प्लान, मिलेगा 600GB डेटा

इन शहरों में जल्द होगी सेवा शुरू

बीएसएनएल ने अपनी Q-5G FWA सेवा की शुरुआत हैदराबाद से कर दी है. कंपनी का लक्ष्य है कि सितंबर 2025 तक इस सेवा को बेंगलुरु, पुणे, चंडीगढ़, पांडिचेरी, विशाखापत्तनम और ग्वालियर सहित कई अन्य शहरों में भी शुरू कर दिया जाएगा.

बिना सिम के कैसे काम करती है BSNL Q-5G FWA?

यह सेवा एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर और जियो एयरफाइबर की तरह होगी जहां बिना सिम कार्ड या वायर के 5G इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकेगा. इसके लिए बीएसएनएल यूजर्स को घर की छत पर एक कस्टमर प्रिमाइसेस इक्विपमेंट (CPE) लगाना होगा. यह डिवाइस  बीएसएनएल के 5G सिग्नल को कैच करेगा और घर के अंदर मौजूद राउटर को इंटरनेट कनेक्शन पहुंचाएगा. इस तरह यूजर्स को बिना किसी ऑप्टिकल फाइबर या वायरिंग के तेज और सुचारु इंटरनेट सेवा मिल सकेगी.

यह भी पढ़ें: BSNL ने कस ली कमर! पेश किया 65 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान, कीमत मात्र…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >