How To Delete Yourself Online: इंटरनेट पर है आपकी मौजूदगी का पूरा हिसाब, जानिए कैसे करें खुद को गायब

How to delete yourself from internet: अपनी डिजिटल पहचान सुरक्षित करना चाहते हैं? जानें कैसे हटाएं पुराना डेटा, डिलीट करें सोशल मीडिया अकाउंट्स और सुधारें अपनी गोपनीयता- इस हिंदी गाइड में

How to delete yourself from internet: डिजिटल युग में हमारी ऑनलाइन पहचान हमारी असली पहचान बन चुकी है. सोशल मीडिया, सर्च इंजन और डाटा ब्रोकर हमारी निजी जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध करते हैं- जिससे हम साइबर हमलों और पहचान की चोरी जैसे खतरों के शिकार हो सकते हैं. पर घबराइएनहीं! कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप अपनी पहचान छिपा सकते हैं.

ऐसे करें अपनी डिजिटल पहचान को सुरक्षित

खुद को गूगल करें: Google, Bing, DuckDuckGo जैसे सर्च इंजन पर अपना नाम खोजें और जानें क्या-क्या जानकारी सार्वजनिक है

गोपनीयता की मांग करें: यूरोप में आप ‘Right to be Forgotten’ के तहत सर्च इंजन से जानकारी हटवाने की मांग कर सकते हैं. अन्य क्षेत्रों में भी संवेदनशील जानकारी (जैसे फोन नंबर या पता) हटवाने का विकल्प मौजूद है

डेटा उल्लंघन की जांच करें:Have I Been Pwned.com पर जाकर पता करें कि कहीं आपका ईमेल या फोन नंबर किसी डेटा ब्रीच में तो लीक नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें: गूगल पर गलती से भी न सर्च करें ये चीजें, वरना होगी मुसीबत!

सोशल मीडिया से दूरी बनाएं:

Facebook, Instagram: अकाउंट प्राइवेट करें या डिलीट करें

Twitter/X: 30 दिन में डिलीट हो जाता है

TikTok, Bluesky:सेटिंग्स में जाकर पहचान छुपाएं या अकाउंट हटाएं

पुराने अकाउंट हटाएं: JustDeleteMe.com जैसी वेबसाइट्स से पुराने अकाउंट्स को ट्रैक कर डिलीट करें.

प्रीमियम डेटा रिमूवल सेवाएं:

DeleteMe और Incogni जैसी सेवाएं आपके डेटा को पब्लिक डाटाबेस और डाटा ब्रोकर से हटाने में मदद कर सकती हैं (कुछ शुल्क के साथ).

प्राइवेट सर्च इंजन का इस्तेमाल करें: DuckDuckGo और Brave जैसे सर्च इंजन आपकी ट्रैकिंग नहीं करते हैं. साथ ही Google Activity को सीमित करके अपने ट्रैकिंग हिस्ट्री को कंट्रोल करें.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

क्या खुद को पूरी तरह इंटरनेट से मिटा सकते हैं?

पूरी तरह से नहीं, पर आप अपनी ऑनलाइन मौजूदगी को काफी हद तक कम कर सकते हैं.

इस प्रक्रिया में कितना समय लगता है?

सोशल मीडिया हटाने में कुछ दिन लग सकते हैं, जबकि सर्च इंजन और डाटा ब्रोकर से हटाने में हफ्ते लग सकते हैं.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >