BSNL यूजर्स की निकल पड़ी! FREE में मिल रहा महीने भर के लिए मुफ्त इंटरनेट, ऑफर बस इस दिन तक

BSNL Monsoon Dhamaka Offer: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL एक कमाल का ऑफर लेकर आया है. जिसमें कंपनी यूजर्स को पूरे एक महीने के लिए फ्री इंटरनेट दे रही है. यहां जानिए ऑफर से जुड़ी सारी डिटेल्स.

BSNL Monsoon Dhamaka Offer: अगर आप भी अपने घर में ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो आपके पास सुनहरा मौका है इसे फ्री में लेने का. वो भी सिर्फ कनेक्शन ही नहीं बल्कि इसके साथ पूरे महीने फ्री में इंटरनेट भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी कि न तो कनेक्शन और न ही इंटरनेट के लिए आपको कोई चार्ज देना पड़ेगा. दरअसल, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL एक धांसू ऑफर लेकर आई है. जिसका नाम है मानसून धमाका ऑफर (Monsoon Dhamaka Offer). जिसके तहत कंपनी यूजर्स को फ्री में कनेक्शन देने के साथ-साथ एक महीने के लिए इंटरनेट में फ्री में दे रही है. तो फिर चलिए डिटेल्स में जानते हैं इस धमाकेदार ऑफर के बारे में.

क्या है BSNL Monsoon Dhamaka Offer?

BSNL के Monsoon Dhamaka Offer तहत अगर आप बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेते हैं, तो आपको इसके लिए एक रुपये भी खर्च नहीं करना पड़ेगा. बिना किसी चार्ज के आपको कनेक्शन मिल जाएगा. इतना ही नहीं, एक महीने के लिए आप फ्री में जितना चाहे उतना इंटरनेट भी यूज कर सकते हैं. दरअसल, कनेक्शन इन्स्टॉल करने के दौरान आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा और न ही आपको कोई बिल दिया जाएगा. जिसका मतलब पहला महीना बिल्कुल फ्री इंटरनेट होगा.

कब तक मिलेगा यह ऑफर?

BSNL का ये मॉनसून धमाका ऑफर 30 सितंबर 2025 तक ही वैलिड है. यानी कि आपके पास आराम से अभी डेढ़ महीना है इस ऑफर को पाने के लिए.

प्लान में भी मिलेगा डिस्काउंट

इतना ही नहीं, BSNL अगले तीन महीनों तक अपने दो पॉपुलर मंथली ब्रॉडबैंड प्लान में डिस्काउंट भी देगा. ऐसे में अगर आप एक महीना फ्री ब्रॉडबैंड यूज करने के बाद कंपनी के ₹449 वाले प्लान को चुनते हैं, तो अगले तीन महीने के बिल में आपको 50 रुपये की छुट मिलेगी. यानी कि तीन महीने तक 449 रुपये वाले प्लान को आप सिर्फ 400 रुपये में ले सकते हैं. वहीं, 499 रुपये वाले में कंपनी 100 रुपये की छुट दे रही है. जिससे प्लान के बाद 3 महीने तक आपको 499 रुपये की जगह 399 रुपये ही देना होगा.

यह भी पढ़ें: Jio के इन दो प्लान्स की कीमत में सिर्फ 50 रुपये का फर्क, लेकिन कौन रहेगा आपके लिए फायदेमंद, जाने यहां

यह भी पढ़ें: Jio-Airtel को धूल चटाने आया BSNL, पेश कर दिया 336 दिनों का सबसे सस्ता प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >