FREE WiFi: BSNL का कमाल, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिलेगा मुफ्त हाई-स्पीड वाई-फाई

BSNL नवी मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों को मुफ्त हाई-स्पीड वाई-फाई (FREE WiFi) देगा. Adani OneApp से फ्लाइट अपडेट और डिजिटल सेवाएं मिलेंगी. एयरपोर्ट की क्षमता 90 मिलियन यात्रियों तक बढ़ाने का लक्ष्य है.

FREE WiFi: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIAL) अब यात्रियों के लिए डिजिटल अनुभव को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने जा रहा है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL यहां मुफ्त हाई-स्पीड Wi-Fi सेवा उपलब्ध कराएगी. यह सुविधा एयरपोर्ट के व्यावसायिक संचालन की शुरुआत के साथ 25 दिसंबर 2025 से शुरू होगी.

मेक इन इंडिया का टेक्नोलॉजी टच

BSNL इस प्रोजेक्ट में स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है. इसमें C-DoT, TCS और Tejas Networks जैसी भारतीय कंपनियों की भागीदारी है. यह कदम सरकार की Make in India पहल को मजबूत करता है और डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा योगदान देगा.

4G से 5G की ओर

BSNL ने एयरपोर्ट पर 4G नेटवर्क की तैनाती शुरू कर दी है. खास बात यह है कि भविष्य में इसे Firmware Over The Air(FOTA) अपडेट के जरिये 5G में अपग्रेड किया जा सकेगा. यानी यात्रियों को आने वाले समय में और तेज इंटरनेट स्पीड का अनुभव मिलेगा.

AdaniOne App से कनेक्टिविटी

फ्री Wi-Fi का इस्तेमाल करने के लिए यात्रियों को AdaniOne App डाउनलोड करना होगा. यह ऐप वर्चुअल असिस्टेंट की तरह काम करेगा और यात्रियों को रियल-टाइम फ्लाइट अपडेट, बोर्डिंग गेट जानकारी, शेड्यूल और नोटिफिकेशन देगा. साथ ही, रिटेल, फूड और लाउंज से जुड़ी जानकारी भी इसी ऐप पर उपलब्ध होगी.

एयरपोर्ट की क्षमता और निवेश

अदाणी ग्रुप के इस नये एयरपोर्ट की पहली फेज पर करीब ₹19,650 करोड़ खर्च हुए हैं. फिलहाल इसकी क्षमता 20 मिलियन यात्रियों की है, लेकिन भविष्य में इसे बढ़ाकर 90 मिलियन तक ले जाने का लक्ष्य है. इससे मौजूदा मुंबई एयरपोर्ट पर भीड़ कम होगी.

यात्रियों के लिए डिजिटल सफर

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर डिजिटल सेवाओं का यह सेटअप यात्रियों के सफर को और आसान बनाएगा. मुफ्त Wi-Fi, स्मार्ट ऐप और हाई-स्पीड नेटवर्क मिलकर एक आधुनिक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव देंगे.

यह भी पढ़ें: Jio ने BSNL के साथ शुरू किया नया ICR Plan, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दूर होगी नेटवर्क की टेंशन

यह भी पढ़ें: क्या सच में महंगे होंगे टेलीकॉम प्लान्स, जेब पर बढ़ेगा बोझ?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >