₹196 में BSNL लाया अमरनाथ यात्रियों के लिए खास ऑफर, जानिए Yatra SIM की खूबियां

BSNL Amarnath Yatra SIM 2025: भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने अमरनाथ यात्रा के लिए ₹196 में खास ‘यात्रा सिम’ लॉन्च किया है. 15 दिन की वैलिडिटी और मजबूत 4G नेटवर्क के साथ संपर्क में रहना आसान.

BSNL Amarnath Yatra SIM 2025: सावन के पावन महीने में बीएसएनएल ने श्री अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ‘यात्रासिम’ नाम से एक खास SIM कार्ड लॉन्च किया है. यह श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अपने परिवार और प्रियजनों के संपर्क में बनाए रखने में मदद करेगा.

BSNL Amarnath Yatra SIM 2025: यात्रा सिम की खास बातें

कीमत: ₹196

वैधता: 15 दिन

नेटवर्क कवरेज: अमरनाथ यात्रा रूट पर बेहतर 4G नेटवर्क का दावा

उपलब्धता: BSNL के कैंप्स में – जैसे लक्ष्मणपुर, भगवती नगर, चंदरकोट, पहलगाम, बालटाल आदि.

BSNL Amarnath Yatra SIM 2025: ये क्यों जरूरी है?

अमरनाथ जैसे दुर्गम स्थान पर सामान्य सिम में नेटवर्क की समस्या आम है, और ज्यादातर यात्री यात्रा के दौरान संपर्क में नहीं रह पाते. ऐसे में BSNL का यह यात्रा सिम उन्हें अपने परिवार से जुड़े रहने की सुविधा देगा, WhatsApp कॉल औरव अन्य मोबाइल सेवाओं की सुविधा बिना हॉटस्पॉट के देगा यात्रा को और भी सुरक्षित और संयोजित बनाएगा. यह सेवा 3 जुलाई से शुरू हुई 38 दिवसीय श्री अमरनाथ यात्रा के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी सहारा बन सकती है. अगर आप या आपके परिवार में कोई इस पावन यात्रा पर जा रहा है, तो यात्रा सिम एक जरूरी साथी हो सकता है.

BSNL ने अमरनाथ यात्रियों को दिया तोहफा, मात्र ₹196 में पेश किया यात्रा सिम, जानें खासियत

24 घंटे के लिए चाहिए अनलिमिटेड डेटा? Jio, Airtel और Vi के ये प्लान्स हैं सबसे खास, जान लें कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >