जहां निजी टेलीकॉम कंपनियां लगातार अपने टैरिफ बढ़ा रही हैं, वहीं BSNL अब भी बजट-फ्रेंडली प्लान्स के साथ ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है. कंपनी का नया ₹599 प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए खास है जो लंबी वैधता और ज्यादा डेटा चाहते हैं, लेकिन बार-बार रिचार्ज से बचना चाहते हैं.
₹599 प्लान के फायदे
इस प्लान में 70 दिन की वैधता मिलती है.यूजर्स को रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन की सुविधा दी जा रही है. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी इंटरनेट बंद नहीं होता, बल्कि 40 kbps की स्पीड पर चलता रहता है. इसकी लागत करीब ₹8.55 प्रति दिन पड़ती है, जो प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ता है.
₹299 प्लान भी है विकल्प
BSNL का ₹299 प्लान भी ग्राहकों के लिए आकर्षक है. इसमें भी रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन मिलते हैं. डेटा लिमिट खत्म होने पर स्पीड 40 kbps हो जाती है. यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर है जो कम बजट में ज्यादा फायदे चाहते हैं.
क्यों BSNL है खास
BSNL की सबसे बड़ी ताकत इसकी किफायती कीमतें हैं. जहां Jio, Airtel और Vi समय-समय पर टैरिफ बढ़ाते हैं, वहीं BSNL लंबे समय से अपने प्लान्स को स्थिर रखे हुए है. यही वजह है कि बजट-कॉन्शियस यूजर्स के लिए BSNL अब भी एक भरोसेमंद विकल्प बना हुआ है.
ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए परफेक्ट प्रीपेड प्लान्स, Airtel-Vi-Jio दे रहे फ्री JioHotstar
