BSNL का इंटरनेट अब चलेगा बुलेट की रफ्तार; 93,450 नये टावर से कनेक्टिविटी होगी और बेहतर

BSNL के करोड़ों यूजर्स के लिए खुशी की खबर है. जल्द ही उन्हें बेहतर कनेक्टिविटी मिलने लगेगी. बीएसएनएल ने भारत में 93,450 नए 4G टावर लगाए. जानें 4G विस्तार, 5G की तैयारी और नेटवर्क सुधार की पूरी जानकारी.

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने देशभर में अपनी कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 1 लाख नए 4G मोबाइल टावर लगाने का लक्ष्य तय किया है, जिनमें से अब तक 93,450 टावर एक्टिव कर दिये गए हैं. यह जानकारी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस की थीम लॉन्च के मौके पर दी. BSNL का यह कदम देशभर में बेहतर नेटवर्क कवरेज और तेज इंटरनेट स्पीड उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा प्रयास माना जा रहा है. इसके साथ ही सरकारी टेलीकॉम कंपनी अगले महीने से 5G सर्विस का ट्रायल शुरू करने की तैयारी में भी है.

BSNL का 4G विस्तार: 1 लाख टावर लक्ष्य के करीब

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घोषणा की कि BSNL का लक्ष्य 1 लाख 4G टावर स्थापित करने का है, जिसे जून 2025 तक पूरा किया जाएगा.

तेज इंटरनेट स्पीड: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हाई-स्पीड 4G सेवा उपलब्ध होगी.

स्वदेशी तकनीक:BSNL ने भारत के पहले इंडिजिनस टेलीकॉम स्टैक का उपयोग किया है.

सहयोगी कंपनियां: इस परियोजना में Tejas Networks, C-DoT और Tata Consultancy Services (TCS) शामिल हैं.

BSNL 5G की तैयारी में भी आगे

BSNL ने 4G नेटवर्क को मजबूत करने के साथ-साथ 5G सेवाओं की तैयारी भी शुरू कर दी है.

5G कोर नेटवर्क तैयार: BSNL का कोर नेटवर्क 5G के लिए तैयार है.

जल्द लॉन्च: BSNL अगले कुछ महीनों में 5G सेवाएं शुरू कर सकता है.

प्रतिस्पर्धा: निजी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले BSNL अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है.

BSNL के इस कदम से देशभर में डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा. क्या आप BSNL की 4G सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं?

यह भी पढ़ें: BSNL का 84 दिनों वाले प्लान ने बढ़ाई जियो-एयरटेल की टेंशन, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें: BSNL का गजब का प्लान, 30 दिन, अनलिमिटेड कॉल, डेली 3GB डेटा, कीमत सुन तुरंत करा लेंगे नंबर पोर्ट!

यह भी पढ़ें: BSNL का धाकड़ प्लान! 6 महीनों तक मिलेगी 90GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, कीमत मात्र इतनी

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >