WWDC 2025: ऐपल का बड़ा धमाका, इवेंट से पहले लीक हुए iOS 26 और AirPods के फीचर्स, जानिए सब कुछ

WWDC 2025: Apple की वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2025 का आयोजन 9 जून से 13 जून तक किया जाएगा. इस बड़े टेक इवेंट से पहले ही iOS 26 और नए AirPods से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां सामने आ गई हैं. आइए इन लीक हुई जानकारियों पर एक नजर डालते हैं.

WWDC 2025: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एप्पल हर साल की तरह इस बार भी अपना वार्षिक डेवलपर सम्मेलन आयोजित करने जा रही है. एप्पल ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2025) का आयोजन इस बार 9 जून से 13 जून 2025 तक किया जाएगा. आमतौर पर कंपनी जून या जुलाई में इस इवेंट का आयोजन करती है, जहां नए डिवाइसेज़ और ऑपरेटिंग सिस्टम्स के अपडेट्स की जानकारी लोगों को देती है.

इस बीच, सोशल मीडिया पर WWDC 2025 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और कई जानकारियां लीक होने का दावा किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल इस इवेंट में अपने अपकमिंग ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 19 के जगह iOS 26 की घोसणा कर सकती है. यह भी कयास लगाई जा रही कि इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम एक से बढ़ कर एक फीचर्स देखने को मिलेंगे. वहीं, एप्पल के अगली पीढ़ी के AirPods को लेकर भी खबरें हैं कि यह इनबिल्ट कैमरा और स्लीप मोड जैसे एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकते हैं.

iOS 19 के जगह मिलेगा iOS 26

सोशल मीडिया में चल रही जानकारी के मुताबिक, एप्पल अपने ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) का नामकरण बदल सकती है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि iOS 19 को पारंपरिक वर्जन नंबर की बजाय नए कैलेंडर वर्ष के आधार पर iOS 26 नाम दिया जा सकता है. यानी अब iOS के वर्जन का नाम साल के हिसाब से रखा जाएगा, न कि पुराने तरीके से वर्जन नंबर के आधार पर. iOS 26 को लेकर कुछ संभावित नए फीचर्स भी चर्चा सामने आई है.

यह भी पढ़ें: iPhone 16 बना सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन, टॉप 10 में Apple और Samsung के अलावा यह ब्रांड भी शामिल

Apple iOS 26 के संभावित फीचर्स 

iOS 26 में कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जिनमें iMessage में पोल जोड़ने की सुविधा, CarPlay के लिए नया इंटरफेस और लॉक स्क्रीन पर एनिमेटेड आर्टवर्क शामिल हैं. नया ऑपरेटिंग सिस्टम एक बिल्कुल नए डिजाइन के साथ मिलने की उम्मीद है, जो iOS 7 के बदलावों से भी बड़ा हो सकता है. 9to5Mac की रिपोर्ट में iOS 26 के इन संभावित बदलावों का जिक्र किया गया है.

AirPods में मिलेंगे कैमरा कंट्रोल और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स 

पिछले कुछ समय से एप्पल एयरपोड्स में आने वाले नए फीचर्स को लेकर कई तरह की बात सामने आई है. हाल ही में 9to5Mac की एक रिपोर्ट में इन संभावित फीचर्स का जिक्र किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले समय में एयरपोड्स में कैमरा कंट्रोल, स्लीप ट्रैकिंग और नए जेस्चर जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. इससे यूजर्स को अपने आईफोन या आईपैड के कैमरे को सीधे एयरपोड्स से कंट्रोल करने की सुविधा मिल सकती है. जिससे यूजर्स एयरपोड्स के स्टेम को टैप करके iPhone या iPad का फोटो क्लिक कर सकेंगे.

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल एक नया हेड जेस्चर फीचर पेश कर सकता है, जो कन्वर्सेशन अवेयरनेस के तहत वॉल्यूम को बेहतर ढंग से एडजस्ट करेगा. साथ ही, AirPods में स्टूडियो-ग्रेड ऑडियो क्वालिटी और माइक मोड जैसे नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं, जो iPhone 16 के ऑडियो मिक्स फीचर की तरह काम करेंगे और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान बैकग्राउंड नॉइस को कम करने में मदद करेंगे.

यह भी पढ़ें: iOS 18.5 अपडेट: जानिए नए फीचर्स, सपोर्टेड iPhones की लिस्ट और डाउनलोड करने का तरीका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >