Apple के अपकमिंग इवेंट Logo में छिपा है सीक्रेट मैसेज! फैंस कर रहे डिकोड, क्या आपने देखा?

Apple Upcoming Event Logo: 9 सितंबर को होने वाला Apple का ‘Awe Dropping’ इवेंट टेक वर्ल्ड के लिए काफी खास माना जा रहा है. नए iPhone और स्मार्टवॉच के डिजाइन और फीचर्स को लेकर यूजर्स और एक्सपर्ट्स काफी एक्साइटेड हैं. अब इस इवेंट के लोगो को लेकर भी एक दिलचस्प खबर सामने आई है.

Apple Upcoming Event Logo: ऐपल के CEO टीम कुक ने कल देर रात ऑफिशियली ये ऐलान कर दिया है कि बड़ा इवेंट 9 सितंबर को होने वाला है. कंपनी ने इस इवेंट का नाम ‘Awe Dropping’ रखा है. जिस चीज का लोगों को बेसब्री है इंतजार है वो अब खत्म होने वाला है. इस इवेंट में कंपनी अपनी लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने के साथ-साथ कई और प्रोडक्ट पेश कर सकती है. इस नए सीरीज में हमें iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air मॉडल देखने को मिल सकते हैं. 

खास बात ये है कि इस बार इवेंट के लोगो में कुछ ऐसे छोटे-छोटे हिंट्स छिपे हुए हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि Apple अपने आने वाले प्रोडक्ट्स का पहले ही इशारा कर रहा है. इसके अलावा इवेंट का नाम ‘Awe Dropping’ भी लोगों के बीच चर्चा में है. टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये नाम असल में ‘Jaw Dropping’ से लिया गया है, जिसका मतलब है कुछ ऐसा देखकर दंग रह जाना. यानी साफ है कि Apple ये बताना चाहता है कि नए iPhones का डिजाइन और फीचर्स देखकर लोग दंग रह जाएंगे.

Apple के इवेंट का लोगो है खास

ऐपल के इवेंट का लोगो इस बार कुछ हटकर है. उनकी वेबसाइट पर जैसे ही आप माउस घुमाते हैं, लोगो के रंग बदलने लगते हैं. यह थोड़ा-सा थर्मल हीट मैप जैसा दिखता है, जिसमें ब्लैक, रेड और ब्लू शेड्स हैं. कर्सर घुमाने पर लोगो अलग-अलग जगहों पर लाल और पीले रंग में बदल जाता है, जैसे कोई हीट सेंसर रिएक्ट कर रहा हो. हालांकि कई यूजर्स का कहना है कि ये इंटरएक्टिव लोगो Windows वाले लैपटॉप पर नहीं चलता. ये सिर्फ MacBook और मोबाइल ब्राउजर्स (Android और iOS) पर ठीक से काम करता है.

लोगो में छिपा है आने वाले iPhone का रंग?

ब्लूमबर्ग के Mark Gurman का कहना है कि Apple के लोगो में दिख रहे रंग आने वाले iPhones के नए कलर ऑप्शन हो सकते हैं. उनका मानना है कि लोगो में दिख रहा ऑरेंज कलर iPhone 17 Pro का नया शेड होगा, जबकि हल्का नीला रंग iPhone 17 Air की ओर इशारा कर रहा है. कहा तो ये भी जा रहा है कि iPhone 17 Air बेहद पतला और हल्का होगा, जो शायद iPhone Plus मॉडल की जगह ले ले.

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Launch Date: आ गयी कंफर्म डेट, इस दिन लॉन्च होगी iPhone 17 सीरीज, जानें इवेंट में क्या होगा खास

यह भी पढ़ें: Apple के लोगो में आधा कटा सेब ही क्यों होता है? सालों से iPhone चलाने वाले भी नहीं जानते इसके पीछे की वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >