Google की तरह Apple Maps में भी आएंगे Ads? यूजर्स को मिलेंगे स्मार्ट सजेशन

जल्द ही Apple Maps का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स का एक्सपीरियंस बदल सकता है. क्योंकि, किसी जगह को सर्च करने पर यूजर्स को कंपनी रिजल्ट्स में स्पॉन्सर्ड लिस्टिंग दिखा सकती है. जानिए डिटेल्स में इसके बारे में.

Apple अब अपने Maps ऐप में विज्ञापन (Ads) लाने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कदम कंपनी की सर्विसेज से ज्यादा कमाई करने की स्ट्रैटेजी का हिस्सा है. Bloomberg के मार्क गुरमन के अनुसार, इस फीचर का ऐलान इसी महीने किया जा सकता है, हालांकि Apple ने अभी तक इसे ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है.

Apple Maps में कैसे दिखेंगे Ads?

रिपोर्ट के अनुसार, Apple एक ऐसा सिस्टम तैयार कर रहा है जिसमें बिजनेस अपनी लिस्टिंग को ऊपर दिखाने के लिए बोली (bid) लगा सकेंगे. जैसे कि, अगर आप Maps में “coffee” या “sushi” सर्च करते हैं, तो सबसे ऊपर स्पॉन्सर्ड (paid) लिस्टिंग दिखाई दे सकती है. यह मॉडल काफी हद तक Google Maps और Yelp जैसे प्लेटफॉर्म्स जैसा होगा, जहां बिजनेस ज्यादा विजिबिलिटी पाने के लिए पैसे देते हैं.

कब तक शुरू हो सकते हैं Ads?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple Maps में एड इसी साल से दिखने शुरू हो सकते हैं. ये Ads आईफोन और अन्य Apple डिवाइसेज और वेब पर दिखाई दे सकते हैं.

AI का होगा इस्तेमाल

पहले आई जानकारी के अनुसार, Apple इन Ads को और बेहतर बनाने के लिए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल कर सकता है. इससे यूजर्स को ज्यादा रिलेटेड (relevant) Ads और बेहतर सुझाव मिल सकते हैं.

Apple की बढ़ती एडवरटाइजिंग स्ट्रैटेजी

Apple धीरे-धीरे अपने एडवरटाइजिंग बिजनेस को बढ़ा रहा है. 2025 में कंपनी ने अपने Ad बिजनेस का नाम बदलकर Apple Ads रखा था. अब 2026 में इससे लगभग $8.5 बिलियन (करीब ₹70,000 करोड़) कमाई का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि यह अभी Google जैसे बड़े कॉम्पिटिटर्स से छोटा है, लेकिन तेजी से बढ़ रहा है.

कहां-कहां देखने को मिल रहे हैं Ads?

Apple पहले ही कई प्लेटफॉर्म्स पर Ads बढ़ा चुका है-

  • App Store में नए एड स्लॉट्स
  • News ऐप
  • Podcasts
  • Apple TV (जैसे MLS स्पोर्ट्स कंटेंट)
  • अब Apple Maps में Ads जोड़ना इसी स्ट्रैटेजी का अगला कदम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Apple WWDC 2026 डेट कन्फर्म, जानें कब और क्या होगा लॉन्च

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >