Apple MacBook: फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ आ रहा नया मैकबुक, यह चीज होगी खास

Apple कंपनी फोल्डेबल डिस्प्ले वाले MacBook पर काम कर रही है. खबर है कि कंपनी भविष्य में फोल्डेबल मैकबुक को 2 स्क्रीन साइजों में लाने पर विचार कर रही है.

Apple MacBook: ऐपल कंपनी फोल्डेबल डिस्प्ले वाले मैकबुक पर काम कर रही है. खबर है कि कंपनी आनेवाले सालों में फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ मैकबुक मॉडल को लॉन्च कर सकती है. टेक एनालिस्ट मिंग-ची कुओ की मानें, तो कंपनी भविष्य में फोल्डेबल मैकबुक को 2 स्क्रीन साइजों में लाने पर विचार कर रही है.

फोल्डेबल डिस्प्ले वाले मैकबुक पर काम तेज

रिपोर्ट्स की मानें, तो ऐपल ने इसके साथ ही बेहतर डिस्प्ले और हिंज के लिए कुछ विशेष सप्लायर्स को चुना है.
टेक सेक्टर की दिग्गज कंपनी फिलहाल अपने फोल्डेबल डिस्प्ले वाले मैकबुक पर काम कर रही है और यह संभवत: 2026 तक बाजार में आ जाएगा.

iPhone 16 Pro का नया लुक आया सामने, डिजाइन दीवाना बना देगा आपको

फोल्डेबल डिस्प्ले वाले मैकबुक का साइज क्या होगा?

टेक एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के अनुसार, ऐपल 18.8 इंच या 20.25 इंच डिस्प्ले का इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है. इसके परिणामस्वरूप फोल्ड होने पर लैपटॉप का आकार 13 इंच और 14 इंच हो जाएगा. फोल्डेबल मैकबुक पैनल की आपूर्ति एलजी डिस्प्ले करेगी. वहीं, फोल्डिंग लैपटॉप के लिए हिंज एम्फेनॉल से लिया जा सकता है. बताया जा रहा है कि ऐपल के आगामी फोल्डेबल मैकबुक की शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये हो सकती है.

18.76 इंच की स्क्रीन पर काम कर रही ऐपल

मिंग-ची कुओ के अलावा, डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसल्टेंट्स के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रॉस यंग ने भी कहा है कि ऐपल एक फोल्डेबल स्क्रीन वाले मैकबुक पर काम कर रहा है. सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में यंग ने कहा कि डिवाइस के उत्पादन की लागत के कारण ऐपल ने 20.25 इंच के बड़े डिस्प्ले के बजाय 18.76 इंच की स्क्रीन पर काम कर रही है. रिपोर्ट्स की मानें, तो फोल्डेबल मैकबुक को ऐपल 2026 में लॉन्च कर सकती है.

ऐपल किस प्रकार के मैकबुक पर काम कर रहा है?

ऐपल फोल्डेबल डिस्प्ले वाले मैकबुक पर काम कर रहा है, जिसे आने वाले सालों में लॉन्च करने की योजना है।

फोल्डेबल मैकबुक के लिए संभावित डिस्प्ले साइज क्या हैं?

टेक एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के अनुसार, ऐपल 18.8 इंच या 20.25 इंच डिस्प्ले का इस्तेमाल करने पर विचार कर रहा है।

फोल्डेबल मैकबुक कब तक बाजार में आ सकता है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐपल का फोल्डेबल मैकबुक संभवत: 2026 तक बाजार में आ सकता है।

फोल्डेबल मैकबुक की शुरुआती कीमत क्या होगी?

बताया जा रहा है कि फोल्डेबल मैकबुक की शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

फोल्डेबल मैकबुक के डिस्प्ले और हिंज के लिए कौन से सप्लायर्स चुने गए हैं?

फोल्डेबल मैकबुक के पैनल की आपूर्ति एलजी डिस्प्ले करेगी और हिंज के लिए एम्फेनॉल का चयन किया गया है।

Apple के भारत में रिकॉर्ड ग्रोथ दर्ज करने पर CEO टिम कुक क्या बाेले?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >