iPhone 17 में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही Apple, पुराना मॉडल भी होगा रिप्लेस

Apple ने इस साल सितंबर में iPhone 16 और iPhone 16 Pro सीरीज को लॉन्च की और अब iPhone 17 और iPhone 17 Pro के बारे में जानकारियां सामने आने लगी हैं.

Apple iPhone 17 में कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. इसमें फोन के डिजाइन और तकनीक के मोर्चे पर महत्वपूर्ण सुधार हो सकते हैं. कंपनी अपने एक पुराने मॉडल को नये iPhone 17 से रिप्लेस भी करने जा रही है.

Plus को रिप्लेस कर सकता है Air मॉडल

iPhone 16 के लॉन्च के कुछ ही सप्ताह बीते हैं और iPhone 17 के बारे में चर्चा होने लगी है. Apple अगले iPhone 17 मॉडल में कई बड़े बदलाव कर सकता है, जिनमें डिजाइन और तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स में सुधार शामिल हैं. कंपनी iPhone 17 Plus को रिप्लेस करके iPhone 17 Air लॉन्च कर सकती है, जो अब तक का सबसे पतला iPhone होगा.

Apple iphone models width / macrumors – x

नयी बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

iPhone 17 Air में नयी बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे इसकी मोटाई 6mm तक हो सकती है. वर्तमान में, iPhone 14 Pro का सबसे पतला iPhone है, जिसकी मोटाई 5.1mm है. हालांकि, नयी तकनीक और कंपोनेंट्स की वजह से इसकी लागत बढ़ सकती है.

iPhone 16 पर यहां मिल रहा है बंपर ऑफर, Flipkart और Amazon छूट गए पीछे

Top Selling Smartphone: दुनिया का बेस्ट सेलिंग फोन भारत में कितने में आता है?

Apple का सबसे सस्ता iPhone मचाएगा धमाल, जानिए इसमें क्या होगा खास

Apple iPhone 16 Ban: लेटेस्ट आईफोन की सेल पर इस देश में क्यों लगी रोक? जानिए वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >