iPhone 16 Series Price: पहली बार दुनियाभर में बिकेंगे भारत में बने नये आईफोन, जानिए खर्चा कितना होगा

Apple iPhone 16 Series Price and Availability in India: ऐसा पहली बार होगा कि भारत में बने आईफोन अब बिक्री के शुरुआती दिनों से ही दुनियाभर के हर कोने में उपलब्ध होंगे.

Apple iPhone 16 Series Price and Availability: ऐपल के नये आईफोन्स को लेकर इंतजार अब पूरा हो गया है. टेक कंपनी ने आईफोन 16 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है. नये आईफोन्स चार मॉडल्स में आये हैं और एआई सहित दमदार फीचर्स से लैस हैं. आईफोन 16 की कीमत 128GB स्टोरेज के लिए 799 डॉलर (लगभग 67,000 रुपये) रखी गई है. आईफोन 16 प्लस के 128GB मॉडल की कीमत 899 डॉलर (लगभग 75,500 रुपये) होगी.

आईफोन 16 सफेद और काले रंग के अलावा अल्ट्रामरीन, टील और गुलाबी रंगों में उपलब्ध होगा. आईफोन 16 प्रो सीरीज मॉडल्स की बात करें, तो इसके 128GB स्टोरेज वर्जन की कीमत 999 डॉलर (लगभग 83,899 रुपये) है. वहीं, आईफोन 16 प्रो मैक्स के 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए 1,199 डॉलर (लगभग 1 लाख रुपये) खर्च करने होंगे.

भारत में बने नये आईफोन पहली बार दुनियाभर में बिकेंगे

ऐपल का खास ध्यान भारत पर है. भारत में बने आईफोन्स दुनियाभर में बिकेंगे. ऐपल की मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर फॉक्सकॉन ने भारत में आईफोन 16 मॉडल का उत्पादन पहले ही शुरू कर दिया है. आज लॉन्च होने के बाद 10-12 दिनों के भीतर भारत में बने आईफोन स्टोर पर आने की उम्मीद है. ऐसा पहली बार होगा कि भारत में बने आईफोन अब बिक्री के शुरुआती दिनों से ही दुनियाभर के हर कोने में उपलब्ध होंगे. ऐपल ने चीन पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से भारत में उत्पादन बढ़ाने का फैसला लिया है.

Apple iPhone 16 Launched: AI पावर और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुए नये आईफोन्स, जानिए कितनी है कीमत

iPhone 16 Plus Pro Max Price & Specs: नये आईफोन्स की कीमत और खूबियां क्या हैं?

Apple iPhone Discontinued: लॉन्च होते ही 4 पुराने मॉडल्स को निगल गई आईफोन 16 सीरीज

iPhone 15 iPhone 14 iPhone 13 Price Cut: iPhone 16 के लॉन्च के बाद गिर गए पुराने मॉडल्स के दाम, ऑफर देख झूम उठेंगे आप

Apple iPhone 16 Series के लॉन्च इवेंट में दिखे भारतीय लड़के Piyush Pratik और Sribalan Santhanam कौन हैं?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >