India में चांदी काट रही Apple, रेवेन्यू में जबरदस्त ग्रोथ

Apple India ने FY 2024-25 में 16% मुनाफा बढ़ाकर ₹3,196 करोड़ हासिल किये. राजस्व 18% उछलकर ₹79,378 करोड़ पहुंचा. कंपनी ने खर्च और कर्मचारी लागत भी बढ़ाई

iPhone निर्माता Apple India ने वित्त वर्ष 2024-25 में जबरदस्त वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी का नेट प्रॉफिट16% बढ़कर ₹3,196 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले साल ₹2,745.71 करोड़ था. मार्केट एनालिटिक्स फर्म Toffler द्वारा साझा किये गए फाइलिंग डेटा ने कंपनी की मजबूत ग्रोथ की पुष्टि की.

राजस्व में 18% की तगड़ी छलांग

AppleIndia का कुल राजस्व FY 2023-24 के ₹67,121.61 करोड़ से बढ़कर FY 2024-25 में ₹79,378 करोड़ हो गया. यानी सालाना आधार पर लगभग 18% की ग्रोथ. Toffler ने कहा कि Apple India Pvt Ltd ने लगातार बढ़ती मांग और मजबूत मार्केट प्रेथेंस के चलते अपनी टॉप-लाइन में बड़ा उछाल दर्ज किया.

ऑपरेशनल इनकम भी बढ़ी, दिखी मजबूत पकड़

कंपनी की ऑपरेशनल इनकम FY 2024-25 में बढ़कर ₹79,060.51 करोड़ हो गई, जो एक साल पहले ₹66,727.73 करोड़ थी. यानी करीब 18.48% का इजाफा. यह दर्शाता है कि Apple India का रेवेन्यू इंजन लगातार तेजी पकड़ रहा है.

खर्चों में बढ़ोतरी पर भी Apple की ग्रोथ बरकरार

कंपनी का कुल खर्च FY 2023-24 के ₹54,147.04 करोड़ से बढ़कर FY 2024-25 में ₹64,010.91 करोड़ हो गया. खर्च बढ़ने के बावजूद Apple ने अपना प्रॉफिट मार्जिन सुधारने में सफलता हासिल की.

कर्मचारियों पर निवेश बढ़ा

Apple India ने अपने कर्मचारियों पर भी अधिक खर्च किया. Employee Benefits में 19.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो ₹2,599.70 करोड़ से बढ़कर ₹3,107.35 करोड़ हो गया. यह दर्शाता है कि कंपनी टैलेंट रिटेंशन पर जोर दे रही है.

Apple इंडिया में क्यों हो रहा है बूम? iPhone 17 ने बना दिया कमाई का रिकॉर्ड

iPhone 17 Pro vs Samsung Galaxy S25 Ultra: कौन है 2025 का असली कैमरा किंग?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >