Apple Event 2025: नये डिजाइन में लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज, नये AirPods और Apple Watch भी आये

Apple Event 2025: Apple ने iPhone 17, iPhone 17 Air, Pro और Pro Max के साथ Watch Series 11 और AirPods Pro 3 लॉन्च किए. जानिए फीचर्स, कीमत और उपलब्धता की पूरी जानकारी

Apple Event 2025: Apple ने अपने सालाना “Awe Dropping” इवेंट में टेक्नोलॉजी की दुनिया को चौंका दिया है. इस बार कंपनी ने न सिर्फ iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया, बल्कि Apple Watch और AirPods Pro को भी नए अवतार में पेश किया है. सबसे खास बात रही iPhone 17 Air- Apple का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन.

Apple iphone 17 pro का कैमरा

iPhone 17 Series: चार नए मॉडल, दमदार फीचर्स

Apple ने इस बार चार नए iPhone मॉडल लॉन्च किए हैं:

  • iPhone 17
  • iPhone 17 Air
  • iPhone 17 Pro
  • iPhone 17 Pro Max
सभी iphone 17 मॉडल और iphone air की कीमतें

iPhone 17 में 6.3 इंच का ProMotion डिस्प्ले और A19 चिपसेट है. इसमें 48MP डुअल रियर कैमरा और बेहतर बैटरी लाइफ दी गई है.

iPhone 17 Air सिर्फ 5.5mm मोटाई के साथ Apple का सबसे पतला फोन है. इसमें सिंगल रियर कैमरा है, लेकिन Ceramic Shield 2 तकनीक से फ्रंट और बैक दोनों साइड को सुरक्षा दी गई है. इसमें A19 Pro प्रोसेसर और 6.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है.

Pro वेरिएंट्स यानी iPhone 17 Pro और Pro Max में A19 Pro चिपसेट, 48MP x 3 ट्रिपल कैमरा सेटअप और 18MP फ्रंट कैमरा है. कैमरा बार डिजाइन के साथ इनका लुक पूरी तरह बदल गया है.

Iphone 17 pro मॉडल की सभी विशेषताएं
Iphone 17 pro colours

Apple Watch Series 11 और Ultra 3: हेल्थ और स्टाइल का नया कॉम्बो

Apple ने Watch Series 11, Watch SE और Watch Ultra 3 को भी लॉन्च किया है. Series 11 अब 5G सपोर्ट के साथ आती है और हाई ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स से लैस है. Ultra 3 में SOS फीचर और ज्यादा बैटरी लाइफ दी गई है.

AirPods Pro 3: अब दिल की धड़कन भी सुनेंगे

AirPods Pro 3 में अब इन-ईयर हार्ट रेट सेंसर, लाइव ट्रांसलेशन और बेहतर नॉइज कैंसलेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Spatial Audio और Foam Tips के साथ यह ऑडियो क्वॉलिटी को नए स्तर पर ले जाता है.

कीमत और उपलब्धता

  • iPhone 17: $799 से शुरू
  • iPhone 17 Air: $899 से शुरू
  • iPhone 17 Pro / Pro Max: $1099 से शुरू

ये डिवाइसेज 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे और 19 सितंबर से बिक्री शुरू होगी.

Iphone air battery
Iphone air camera

iPhone 17 लॉन्च से पहले Apple के ये मॉडल्स हुए आउटडेटेड, देखें लिस्ट में कहीं आपका फोन तो नहीं

Android vs iPhone: एंड्रॉयड छोड़कर लोग क्यों टूट पड़ रहे आईफोन पर? जानिए वो 6 बड़े कारण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >