अलेक्सा की मदद से बंदर भगाकर खबरों में आयी बच्ची को आनंद महिंद्रा ने दिया जॉब ऑफर

Anand Mahindra 13 साल की निकिता की सूझबूझ से इंप्रेस हैं, जिसने अमेजन के वर्चुअल वॉयस असिस्टेंट अलेक्सा की मदद से बंदरों के झुंड को डराकर अपने घर से भगा दिया.

Anand Mahindra Offers Job To Girl : अलेक्सा की मदद से खुद को और अपनी छोटी बहन को बंदर के हमले से बचानेवाली निकिता हर तरफ खबरों में छा गई है. उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की रहनेवाली इस बच्ची को अब महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने नौकरी की पेशकश कर डाली है. निकिता 13 साल की है और उसने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए अमेजन के वर्चुअल वॉयस असिस्टेंट अलेक्सा का इस्तेमाल करके बंदरों के झुंड को डरा कर अपने घर से भगा दिया.

Alexa ने बंदरों के झुंड से बचायी मासूम बच्चियों की जान, काम आयी यूजर की सूझबूझ

अलेक्सा को दिया कुत्ते की आवाज निकालने का कमांड, डर कर भाग लिए बंदर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निकिता ने अपनी बहन के कमरे में घुस आये बंदर को डराने के लिए अलेक्सा को कुत्ते की तरह भौंकने का कमांड दिया. बच्ची की यह तरकीब काम कर गई और ऐसा कर लड़की ने खुद को और अपनी बहन को बंदर के हमले से बचा लिया.

बच्ची की सूझबूझ से इंप्रेस हुए आनंद महिंद्रा

लड़की की इस सूझबूझ से महिंद्रा ग्रुप के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा इंप्रोस हो गए हैं. आनंद महिंद्रा ने इस बारे में अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा कि हमारे समय का प्रमुख प्रश्न यह है कि हम तकनीक के गुलाम बनेंगे या मालिक. उन्होंने आगे कहा कि इस लड़की की कहानी यह भरोसा दिलाती है कि तकनीक हमेशा मानवीय प्रतिभा को बढ़ावा देने में मददगार होगी. उनकी त्वरित सोच असाधारण थी. इस लड़की ने जो प्रदर्शित किया वह पूरी तरह से अप्रत्याशित दुनिया में नेतृत्व की क्षमता थी. आनंद महिंद्रा ने इसके साथ ही लिखा कि अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद अगर वह कभी कॉर्पोरेट जगत में काम करने का मन बनाती है तो मुझे उम्मीद है कि महिंद्रा राइज में हम उसे हमारे साथ जुड़ने के लिए राजी कर पाएंगे.

Anand Mahindra से यूजर ने पूछा- क्या आप पंजाबी हैं? जवाब से आपका सीना चौड़ा हो जाएगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >