PBKS की जीत के बाद Anand Mahindra ने श्रेयस अय्यर की तारीफ में कही बड़ी बात, लोग बोले- थार तो बनती है!

Anand Mahindra: श्रेयस अय्यर की शांत और संयमित कप्तानी ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचा दिया. मुंबई इंडियंस द्वारा दिए गए 204 रनों के लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए अय्यर ने नाबाद 87 रन की शानदार पारी खेली. उनके इस प्रदर्शन की उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी सराहना की.

Anand Mahindra: 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई. क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस द्वारा रखे गए 204 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने एक ओवर शेष रहते ही इस लक्ष्य का पीछा कर लिया. इस हाई वोल्टेज मुकाबले में जहां कई खिलाड़ी दबाव में बिखर सकते थे, वहीं शांत और धैर्य नेतृत्व की मिसाल बने श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचा दिया.

अय्यर ने टारगेट का पीछा करते हुए 41 गेंदों में 87 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए अय्यर ने दबाव में बेहतरीन बल्लेबाजी कर मैच का रुख पलट दिया और एक बार फिर साबित किया कि बड़े मौकों पर उनका खेल निखरकर सामने आता है. श्रेयस अय्यर की इस शानदार पारी ने न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया. बिजनेस टायकून और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी अय्यर के धैर्य और साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि अय्यर का संयम प्रेरणादायक है.

आनंद महिंद्रा ने की श्रेयस अय्यर की तारीफ

अय्यर की धुआंदार पारी की वजह से देश के बड़े बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने उनकी तारीफ करते हुए X पर पोस्ट लिखा है. उन्होंने श्रेयस अय्यर के ‘साहस’ की तारीफ की है. उन्होंने क्रिकेट को एक ऐसा अकेला खेल बताया है, जहां सिर्फ साहस और धैर्य ही आपको जीता सकता है. आनंद महिंद्रा ने X पर श्रेयस अय्यर की तस्वीर पोस्ट की और लिखा- “साहस यह एक अकेला खेल है. जब तक आप जीत नहीं जाते”. महिंद्रा की इस पोस्ट को साढ़े 4 लाख से अधिक व्यूज मिले है. जबकि पोस्ट को 55 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक भी किया है. वहीं पोस्ट पर 250 से ज्यादा कमेंट्स आए हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: शादी का पंडाल बना जंग का मैदान, कूलर की हवा न मिलने पर बराती-घराती के बीच चली कुर्सियां

श्रेयस अय्यर की पारी इसलिए भी खास है, क्योंकि इससे PBKS ने न सिर्फ मैच जीता है, बल्कि फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. आपको बता दें की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है और अब उनके और पंजाब किंग्स के बीच 3 जून को फाइनल खेला जाएगा. 

लोगों ने दिए रिएक्शंस

आनंद महिंद्रा की इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में यूजर्स भी श्रेयस की जम के तारीफ करते हुए नजर आए. कुछ लोग बीसीसीआई से उन्हें भारत का अगला कप्तान बनाने की मांग कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- “कैप्टन कूल इन एक्शन”. दूसरे यूजर ने तो आनंद महिंद्रा से अय्यर को थार देने की मांग कर दी. तीसरे यूजर ने लिखा कि कैसे उन्होंने अनुभवहीन टीम को फाइनल तक पहुंचा दिया. चौथे यूजर ने कहा- इसे ही असली कैरेक्टर कहते है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >