Amazon Great Republic Day Sale 2026: सेल शुरू होने से पहले डील्स आई सामने, स्मार्टफोन और होम अप्लायंसेज पर बंपर डिस्काउंट

Amazon Great Republic Day Sale 2026: अमेजन की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, होम और किचन अप्लायंसेज पर जमकर छूट मिलने वाली है. बैंक ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दी जा रही है. सेल में अलग-अलग कैटेगरी के स्टार्टिंग प्राइस और डिस्काउंट की जानकारी अमेजन ने रिवील कर दी है.

Amazon Great Republic Day Sale 2026: Amazon की Great Republic Day Sale 16 जनवरी 2026 से शुरू होने वाली है. सेल शुरू होने से पहले अमेजन ने बता दिया है कि इस बार कहां-कहां बंपर डील मिलने वाले हैं. स्मार्टफोन, लैपटॉप, बड़े घरेलू सामान और रोजमर्रा के किचन प्रोडक्ट्स पर अच्छी-खासी छूट मिलने वाली है. साथ में बैंक ऑफर और एक्सचेंज का फायदा भी ग्राहकों को मिलने वाला है, जिससे ये सेल सीजन की सबसे बड़ी शॉपिंग डील बन सकती है. आइए आपको अब आआप्को बताते हैं किन-किन प्रोडक्ट्स कर कितनी छूट मिलने वाली है.

स्मार्टफोन और पर्सनल टेक डील्स

Great Republic Day Sale में सबसे ज्यादा फोकस स्मार्टफोन्स पर है. अमेजन कुछ चुनिंदा फोन पर 40% तक की छूट दे रहा है, जिनकी कीमतें ₹6,999 से शुरू हो रही हैं. इसके अलावा कुछ बैंकों के कार्ड से पेमेंट करने पर ₹6,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और ₹30,000 तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है.

इस सेल में वियरेबल्स और एक्सेसरीज भी सस्ते मिल रहे हैं. ट्रू वायरलेस ईयरबड्स पर 80% तक की छूट है और कीमतें ₹899 से शुरू हैं, वहीं स्मार्टवॉच पर 75% तक का ऑफर मिल रहा है और दाम ₹999 से शुरू हो रहे हैं. टैबलेट्स पर 45% तक की छूट और प्रिंटर्स पर 60% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

लैपटॉप और कंप्यूटिंग ऑफर्स

सेल के दौरान लैपटॉप पर करीब 25% तक की छूट मिल रही है और कीमतें लगभग ₹39,990 से शुरू हो रही हैं. Amazon कुछ मॉडल्स पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रहा है, जिससे पढ़ाई या ऑफिस के लिए नया लैपटॉप लेना थोड़ा आसान हो जाएगा.

होम अप्लायंसेज पर बंपर डिस्काउंट

रिपब्लिक डे सेल में बड़े घरेलू सामान भी सस्ते मिल रहे हैं. फ्रिज पर 55% तक की छूट है और दाम ₹10,990 से शुरू हो रहे हैं. वॉशिंग मशीन पर करीब 60% तक ऑफ मिल रहा है, वहीं एसी पर 50% तक की छूट है और शुरुआती कीमत ₹24,990 रखी गई है.

इसके अलावा गीजर पर भी 60% तक डिस्काउंट दिया जा रहा है. साथ ही एयर कूलर, पंखे और एयर प्यूरिफायर जैसे दूसरे घरेलू प्रोडक्ट्स पर भी 50 से 65% तक की छूट मिल रही है, जो कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग है.

किचन के सामान और रोजमर्रा की जरूरतें

अमेजन की सेल में किचन अप्लायंसेज पर भी जबरदस्त छूट मिल रही है. एयर फ्रायर पर 70% तक की छूट है और इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹2,499 रखी गई है. माइक्रोवेव और OTG पर 60% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं मिक्सर ग्राइंडर, इंडक्शन चूल्हा और इलेक्ट्रिक केतली जैसे सामानों पर 65-70% तक कीमतें कम की गई हैं.

बैंक ऑफर और पेमेंट फायदे

कैटेगरी डिस्काउंट के अलावा अमेजन 10% तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और लिमिटेड टाइम लाइटनिंग डील्स भी दे रहा है. इन सब ऑफर्स को मिलाकर ग्रेट रिपब्लिक डे सेल के दौरान फोन और अप्लायंसेज और भी कम कीमत में मिल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 25000 से भी सस्ता 55 इंच Smart TV, पिक्चर-साउंड ऐसा कि घर पर ही आएगा थिएटर का मजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >