Airtel vs Jio ₹349 Plan: एक ही कीमत पर कौन दे रहा ज्यादा फायदे? रिचार्ज करने से पहले देख लें सब कुछ

Airtel vs Jio ₹349 Plan: एयरटेल और जियो दोनों के पास ही 349 रुपये वाला प्लान उपलब्ध है. दोनों ही कंपनियां डेटा के साथ कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी देती हैं. दोनों के 349 रुपये वाले प्लान ऊपर से एक जैसे लगते हैं, लेकिन जब आप इनके फायदे ध्यान से देखेंगे, तो काफी बड़ा फर्क नजर आता है. आज हम आपके लिए दोनों प्लान्स की कम्पैरिजन लेकर आए हैं.

Airtel vs Jio ₹349 Plan: आजकल प्रीपेड प्लान चुनना थोड़ा मुश्किल हो गया है, क्योंकि Jio और Airtel दोनों ही अब डेटा के साथ कई तरह के ऐड-ऑन देने लगे हैं. दोनों के 349 रुपये वाले प्लान ऊपर से एक जैसे लगते हैं, लेकिन जब आप इनके फायदे ध्यान से देखते हैं, तो काफी बड़ा फर्क नजर आता है. आपकी डेली की जरूरत, एंटरटेनमेंट की आदतें और AI फीचर्स के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए आज हमने इस प्लान की तुलना की है, ताकि आप बिना उलझे सही प्लान चुन सकें. आइए जानते हैं.

Jio का 349 रुपये वाला प्लान 

Jio का 349 रुपये वाला प्लान 28 दिनों के लिए आता है और इसमें आपको हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, यानी कुल 56GB डेटा. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS भी मिलते हैं. यह प्लान उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जिन्हें डेटा और डिजिटल बेनिफिट्स का अच्छा बैलेंस चाहिए.

Jio इस प्लान में योग्य यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी देता है. इसके अलावा, इस पैक में आपको एंटरटेनमेंट के लिए JioTV और फ्री क्लाउड स्टोरेज के लिए JioAICloud का एक्सेस भी मिलता है.

Jio rs 349 plan details

मिलते हैं एक्स्ट्रा बेनिफिट्स 

इस प्लान को खास बनाने वाली इसकी एक्स्ट्रा बेनिफिट्स हैं. इसमें आपको 3 महीने का JioHotstar, 2 महीने का JioHome ट्रायल, और 50GB फ्री JioAICloud स्टोरेज मिलता है. इसके अलावा, 18 साल से ऊपर के यूजर्स को Jio 18 महीने का Google Gemini Pro Plan भी दे रहा है, जिसकी कीमत करीब 35,100 रुपये है. साथ ही, Jio Finance यूजर्स मिस्ड कॉल देकर गोल्ड पर 1% एक्स्ट्रा फायदा भी उठा सकते हैं.

Airtel का 349 रुपये वाला प्लान

Airtel का 349 रुपये वाला प्लान भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें आपको डेली अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS और 5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जो डेली स्ट्रीमिंग या गेम खेलने वालों के लिए काफी काम का है. Airtel यूजर्स को 5G कवरेज वाले इलाकों में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है. साथ ही स्कैम और स्पैम से बचाने वाली सर्विस बैकग्राउंड में काम करती रहती है, ताकि अनचाही कॉल्स परेशान न करें.

Airtel rs 349 plan details

Airtel के इस प्लान में मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट्स

Airtel अपने इस प्लान को और बढ़िया बनाने के लिए कई डिजिटल सर्विसेज भी आपको देता है. Airtel Xstream Play Premium में आपको Sony LIV जैसे कई OTT चैनलों का एक्सेस मिलता है. इसके साथ ही यूजर्स को 6 महीने तक Apple Music का फ्री सब्सक्रिप्शन और 12 महीने तक Perplexity Pro AI का ऐक्सेस भी शामिल है. अगर आप स्ट्रीमिंग पसंद करते हैं या पढ़ाई, काम या ट्रैवल के लिए AI टूल इस्तेमाल करते हैं, तो ये एड-ऑन काफी काम के हैं.

आपके लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?

Jio का 349 रुपये प्लान AI फीचर्स, Hotstar का एक्सेस, क्लाउड स्टोरेज और कई दूसरी सर्विसेज के साथ डेली 2GB डेटा देता है. वहीं Airtel का 349 रुपये प्लान उन यूजर्स के लिए है जिन्हें डेली डेटा, OTT चैनल्स, Apple Music, स्पैम प्रोटेक्शन और पूरे साल का Perplexity Pro AI चाहिए होता है.

कुल मिलाकर, अगर आप ज्यादा वैल्यू और एक्स्ट्रा फीचर्स चाहते हैं तो Jio आपके लिए बेहतर है, और अगर आपकी जरूरत ज्यादा डेटा और एंटरटेनमेंट की है तो Airtel सही ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: घर में है Wi-Fi, तो Airtel के ये सस्ते प्लान महीने भर नंबर रखेंगे ON, कीमत 300 रुपये से भी कम

यह भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vi का ये प्लान कर लें एक्टिव, 2026 तक नहीं होगी कॉलिंग-डेटा की टेंशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >