कम डेटा और ज्यादा कॉलिंग के लिए बेस्ट है Airtel का ये प्लान, जानें पूरी डिटेल

Airtel Recharge Plan: अगर आप एयरटेल यूजर हैं और आपको डेटा से ज्यादा कॉलिंग की सुविधा चाहिए, तो फिर आपके लिए कंपनी का 548 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है. इस प्लान में आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और काम चलाऊ डेटा भी.

Airtel Recharge Plan: एयरटेल के पास कई सारे प्लान्स हैं, जिसमें मंथली से लेकर अनलिमिटेड डेटा और सिर्फ कॉलिंग प्लान्स भी लिस्टेड हैं. हालांकि, कई यूजर्स ऐसे हैं जिन्हें सस्ते में लंबी वैलिडिटी के साथ ज्यादा कॉलिंग और काम चलाऊ डेटा बेनिफिट्स चाहिए होते हैं. ऐसे में उन यूजर्स के लिए कंपनी का 548 रुपये वाला प्लान परफेक्ट ऑप्शन है. आइए जानते हैं प्लान के बारे में डिटेल्स में.

एयरटेल का 548 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के पोर्टफोलियो में कई सारे प्लान्स लिस्टेड हैं, इन्हीं में से एक हैं 548 रुपये वाला प्लान भी शामिल है. 548 रुपये वाले प्लान में कंपनी अपने यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है. इस दौरान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा यूजर्स को मिलेगा. इसके अलावा, इस प्लान में 84 दिनों के लिए टोटल 900 फ्री SMS और टोटल 7GB डेटा का फायदा मिलेगा.

एयरटेल का 548 रुपये वाला प्लान

क्या मिलेंगे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स?

एयरटेल के 548 रुपये वाले प्लान में कंपनी कॉलिंग-डेटा और मैसेजिंग के अलावा फ्री स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यून्स और 1 साल के लिए Perplexity AI Pro का फ्री एक्सेस यूजर्स को दे रही है.

किनके लिए बेस्ट है ये प्लान?

एयरटेल का ये प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जो सिर्फ कॉलिंग और काम चलाऊ डेटा की सुविधा चाहते हैं. इसके अलावा, ऐसे यूजर्स जिन्हें सिर्फ अपना नंबर लंबे समय तक सस्ते में एक्टिव रखना है, वे भी इस प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Airtel Recharge Plans: सिर्फ 28 दिन नहीं बल्कि पूरे 1 महीने चलते हैं ये एयरटेल के प्लान्स, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें: 28 दिन वाले Airtel प्लान्स की पूरी लिस्ट, कॉलिंग और डेली डेटा के साथ मिलेंगे OTT बेनिफिट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >