चाहिए ज्यादा डेटा? Airtel का 449 रुपये वाला प्लान है बेस्ट ऑप्शन

क्या आप भी ऑनलाइन मूवी देखने और रील्स स्क्रॉल करने के लिए हर दिन ज्यादा डेटा चाहते हैं? तो खुश हो जाइए. क्योंकि, Airtel अपने एक प्लान में डेली 2 या 3GB नहीं, बल्कि पूरे 4GB डेटा का फायदा दे रहा है. इतना ही नहीं, अगर आप 5G यूजर हैं तो आप अनलिमिटेड डेटा का भी फायदा उठा सकते हैं. यानी जितना चाहे उतना डेटा इस्तेमाल करो, बिना किसी लिमिट के.

देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel अपने अच्छे नेटवर्क और कनेक्टिविटी के लिए जानी जाती है. यही वजह है कि देश के करोड़ों लोग एयरटेल की सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी भी अलग-अलग कीमत पर अलग-अलग बेनिफिट्स वाले प्लान ऑफर कर रही है. एयरटेल का ऐसा ही एक प्लान 449 रुपये वाला, जिसमें यूजर्स को हर दिन कंपनी 4GB डेटा का फायदा दे रही है. साथ ही 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का फायदा. अगर आप सोच रहे हैं कि ये एयरटेल का सिर्फ डेटा प्लान है, तो ऐसा नहीं है. इस प्लान में कॉलिंग से लेकर कई सारे बेनिफिट्स यूजर्स को मिलेंगे. आइए जानते हैं डिटेल्स में.

एयरटेल का 4GB डेली डेटा प्लान | Airtel 4GB Daily DATA Plan

एयरटेल के पोर्टफोलियो में 469 रुपये वाला एक प्लान लिस्टेड है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इस दौरान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और हर दिन 4GB डेटा का फायदा यूजर्स उठा सकते हैं. वहीं, अगर आप एयरटेल के 5G यूजर हैं, तो फिर आपको डेटा लिमिट की टेंशन ही नहीं होगी. क्योंकि, कंपनी इस प्लान में 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा दे रही है.

मिलेंगे ये बेनेफिट्स | Airtel Rs 449 Plan Benefits

एयरटेल के 449 रुपये के प्लान में सिर्फ अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग के साथ-साथ कई सारे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलेंगे. जैसे की-

  • 30GB तक फ्री Google One क्लाउड स्टोरेज,
  • 28 दिनों के लिए JioHotstar का फ्री मोबाइल सब्सक्रिप्शन,
  • Airtel XStream Play Premium (20+ OTTs) का फ्री सब्सक्रिप्शन,
  • 6 महीनों तक Apple Music,
  • 12 महीने के लिए Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन,
  • फ्री स्पैम अलर्ट और फ्री हैलोट्यून्स.

किसके लिए अच्छा ऑप्शन है ये प्लान?

एयरटेल का ये 449 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत होती है. खासकर 4G यूजर्स, जो वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन पढ़ाई या ऑनलाइन ब्राउजिंग और स्ट्रीमिंग करते हैं.

यह भी पढ़ें: Airtel का 838 रुपये वाला प्लान, मिलेगा ढेर सारा डेटा और 20 OTT का मजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >