Airtel ₹1798 रिचार्ज प्लान: 84 दिन तक हाई स्पीड डेटा, कॉलिंग और Netflix फ्री

Bharti Airtel का ₹1798 वाला प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में कंपनी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा से लेकर कई सारे बेनेफिट्स दे रही है.

अगर आप ऐसा रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं, जिसमें बार-बार रिचार्ज की झंझट खत्म हो जाए और एक ही पैक में डेटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट सब मिल जाए, तो Airtel का ₹1798 वाला प्लान बढ़िया ऑप्शन है. यह खासतौर पर हेवी डेटा यूजर्स और OTT देखने वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें लंबी वैलिडिटी के साथ हाई-स्पीड डेटा, Netflix सब्सक्रिप्शन और कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिलते हैं, जिससे यह प्लान एक पूरा ऑल राउंडर पैकेज बन जाता है.

क्या मिलता है इस प्लान में?

इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है. इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही, अगर आप 5G नेटवर्क वाले एरिया में हैं, तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा मिलेगा, जिससे डेटा की कोई टेंशन नहीं रहेगी. आप हर दिन जितना चाहे उतना डेटा यूज कर सकते हैं, फ्री चाहे इंस्टाग्राम रील्स स्क्रोलिंग हो या फिर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, आप आराम से अनलिमिटेड डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Netflix सब्सक्रिप्शन भी शामिल

इस प्लान की सबसे खास बात है, कि इसमें Netflix Basic का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसकी वैलिडिटी भी 84 दिनों की ही है, यानी जब तक आपका प्लान एक्टिव रहेगा, तब तक आप बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के Netflix पर कंटेंट देख सकते हैं.

मिलेंगे एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी

सिर्फ डेटा और OTT ही नहीं, इस प्लान के साथ कुछ और फायदे भी मिलते हैं, जिसमें-

  • एक साल के लिए Adobe Express Premium का फ्री एक्सेस
  • फ्री Hellotunes
  • स्पैम कॉल और मैसेज अलर्ट शामिल है.

किसके लिए है यह प्लान?

अगर आप ऐसे यूजर हैं जो रोजाना ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं, OTT प्लेटफॉर्म पर वीडियो देखते हैं और साथ ही कुछ एक्स्ट्रा डिजिटल टूल्स का फायदा लेना चाहते हैं, तो यह प्लान एक ऑल-इन-वन पैकेज साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Wi-Fi यूजर्स के लिए खास Airtel प्लान, ₹1849 में पूरे साल रहेगा नंबर एक्टिव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >