1399 रुपये में पूरे परिवार की मौज, Airtel के पोस्टपेड प्लान में मिलेगा कॉलिंग-डेटा, OTT और भी बहुत कुछ

Airtel Infinity Family Postpaid Plan: एयरटेल अपने पोस्टपेड यूजर्स को फैमिली प्लान्स ऑफर कर रहा है, जिससे एक ही प्लान में यूजर्स अपने साथ-साथ अपने 3 फैमिली मेंबर का नंबर एड ऑन कर सकते हैं. साथ ही इस प्लान में सभी यूजर्स को कॉलिंग से लेकर डेटा और कई सारे बेनिफिट्स का फायदा भी मिलेगा.

Airtel Infinity Family Postpaid Plan: हर महीने एक साथ खुद का और फैमिली मेंबर्स के नंबर को रिचार्ज करना अलग ही बजट का टेंशन दे जाता है. हर नंबर के लिए अलग-अलग प्लान्स और कीमत भी अलग. किसी को अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स चाहिए, तो किसी को OTT वाले. ऐसे में देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने पोस्टपेड यूजर्स को खास इन्फिनिटी फैमिली प्लान ऑफर कर रही है, जिसमें एक साथ 4 सिम एक्टिव रख सकते हैं. साथ ही प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स का फायदा भी उठा सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल्स में.

क्या है एयरटेल इन्फिनिटी फैमिली पोस्टपेड प्लान? | Airtel Infinity Family Postpaid Plan

कंपनी अपने पोस्टपेड यूजर्स को अलग-अलग कीमत पर पोस्टपेड प्लान्स ऑफर कर रही है. इन्हीं प्लान्स में कंपनी का Airtel Infinity Family पोस्टपेड प्लान भी शामिल है. इस तरह के पोस्टपेड प्लान को कंपनी ने खास छोटे फैमिली के लिए डिजाइन किया है. यानी कि एक ही प्लान 4 यूजर्स फायदा उठा सकते हैं, जिसमें एक सिम प्राइमरी और बाकी के 3 सिम एडिशनल रहते हैं. इसके साथ ही, चारों सिम यूजर्स बेनिफिट्स का फायदा उठा सकते हैं. एयरटेल के इस प्लान की कीमत कि बात करें, ऑफिशियल साइट पर 1399 रुपये है. हालांकि, चेकआउट के टाइम प्लान की कीमत के साथ GST अलग से एड किया जाएगा, जिससे कीमत थोड़ी बढ़ सकती है.

एयरटेल इन्फिनिटी फैमिली पोस्टपेड प्लान में क्या बेनिफिट्स मिलेंगे? | Airtel Infinity Family Postpaid Plan Benefits

एयरटेल अपने इस 1399 रुपये वाले इन्फिनिटी फैमिली पोस्टपेड प्लान में हर महीने टोटल 240GB डाटा दे रही है, जिसमें 150GB प्राइमरी यूजर को और बाकी के तीनों यूजर को 30-30GB (हर एडिशनल यूजर को 30GB डेटा) डेटा का फायदा मिलेगा. वहीं, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS की सुविधा भी इस प्लान में मिलेगी, जिसका फायदा सभी यूजर्स उठा सकते हैं.

एयरटेल इन्फिनिटी फैमिली पोस्टपेड प्लान

मिलेंगे ये बेनिफिट्स भी

एयरटेल के इस प्लान में शामिल सभी यूजर्स को ये सारे बेनिफिट्स मिलेंगे-

  • Netflix Basic सब्सक्रिप्शन,
  • 6 महीने के लिए Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन,
  • 1 साल के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन
  • Airtel Xstream Play Premium
  • Perplexity Pro AI का फ्री एक्सेस
  • फ्री स्पैम अलर्ट और फ्रॉड डिटेक्शन
  • फ्री हेलोट्यून्स
  • 100GB Google One Cloud Storage,
  • Apple Music

यह भी पढ़ें: कम डेटा और ज्यादा कॉलिंग के लिए बेस्ट है Airtel का ये प्लान, जानें पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें: 349 रुपये में अनलिमिटेड 5G, 20 OTT और फ्री Perplexity, Airtel दे रहा भर-भर कर बेनिफिट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >