घर में है Wi-Fi, तो Airtel के ये सस्ते प्लान महीने भर नंबर रखेंगे ON, कीमत 300 रुपये से भी कम

Airtel Recharge Plans Under Rs 300: अगर आप भी Airtel यूजर हैं और सस्ते में नंबर एक्टिव रखने के लिए मंथली प्लान्स चाहते हैं, तो यहां आपके लिए कुछ सस्ते प्लान्स के ऑप्शंस दिए गए हैं, जिसमें आपको कॉलिंग के साथ डेटा का भी फायदा मिलेगा.

Airtel Recharge Plans Under Rs 300: आज के समय में ज्यादातर यूजर्स WiFi कनेक्शन ले रहे हैं, ताकि घर के हर सदस्य को अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिल सके और सबके नंबर पर रिचार्ज के पैसे भी बच सके. हालांकि, जिन्हें बाहर आना-जाना है उन्हें अपना नंबर तो रिचार्ज करना पड़ता है. ऐसे में अगर आप भी अपने घर में WiFi का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बाहर के लिए अपने नंबर पर महंगा रिचार्ज कर रहे हैं, तो आपके लिए हम एयरटेल के कुछ ऐसे प्लान्स लेकर आए हैं, जो 300 रुपये से कम है और जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और साथ में डेटा का फायदा मिलेगा. आइए जानते हैं.

Airtel का 199 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 199 Recharge Plan

Airtel के 199 रुपये वाले प्लान में आपको 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के फायदे के साथ-साथ डेली 100 फ्री SMS की सुविधा भी मिलेगी. साथ ही 28 दिन के लिए आपको इस प्लान में टोटल 2GB डेटा भी मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में आपको Perpleity AI Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन, फ्री स्पैम अलर्ट और फ्री हेलोट्यून्स का फायदा भी मिलेगा.

Airtel का 199 रुपये वाला प्लान

Airtel का 219 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 219 Recharge Plan

Airtel का 219 रुपये वाला भी प्लान 199 रुपये वाले प्लान की तरह ही है. हालांकि, इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS के साथ-साथ 3GB डेटा का फायदा मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में भी आपको Perpleity AI Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन, फ्री स्पैम अलर्ट और फ्री हेलोट्यून्स का फायदा भी मिलेगा.

Airtel का 219 रुपये वाला प्लान

Airtel का 299 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 299 Recharge Plan

अगर आपको डेली डेटा का फायदा चाहिए, तो फिर आप Airtel का 299 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं. इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS के साथ-साथ हर दिन 1GB डेटा का फायदा भी मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में भी Perpleity AI Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन, फ्री स्पैम अलर्ट और फ्री हेलोट्यून्स का फायदा दिया जा रहा है.

Airtel का 299 रुपये वाला प्लान

यह भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vi का ये प्लान कर लें एक्टिव, 2026 तक नहीं होगी कॉलिंग-डेटा की टेंशन

यह भी पढ़ें: डेटा नहीं, बस चाहिए अनलिमिटेड कॉलिंग? तो Airtel के ये प्लान्स हैं बेस्ट चॉइस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >