Data खत्म होने की टेंशन खत्म! Airtel लाया 40 रुपये से सस्ता ‘धांसू’ प्लान, रोज मिलेगा 3GB इंटरनेट

Airtel ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए बेहद सस्ता और फायदेमंद प्लान लॉन्च किया है. जिनका डेली डेटा जल्दी खत्म हो जाता है, उनके लिए यह प्लान महंगे एड-ऑन से राहत देता है और कम कीमत में शानदार बेनिफिट्स ऑफर करता है. हम बात कर रहे एयरटेल के 39 रुपये के प्लान की जिसमें रोजाना 3GB डेटा मिलता है.

Airtel Rs 39 Plan: भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने अपने करोड़ों प्रीपेड यूजर्स को नए साल में एक शानदार तोहफा दिया है. अगर आप उन लोगों में से हैं जिनका डेली डेटा जल्दी खत्म हो जाता है और आप महंगे एड-ऑन पैक से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए है. टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के पास एक ऐसा प्लान है, जिसकी कीमत एक चाय-नाश्ते के खर्च से भी कम है, लेकिन फायदे जबरदस्त हैं. आइए आपको इस प्लान के बारे में बताते हैं.

Airtel का 39 रुपये वाला डेटा पैक

एयरटेल के इस नए प्रीपेड प्लान की कीमत सिर्फ 39 रुपये है. आमतौर पर इतने कम दाम में कंपनियों द्वारा सिर्फ 1GB या 2GB कुल डेटा दिया जाता है, लेकिन एयरटेल ने इस बार बाजी पलट दी है. इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा. चूंकि यह प्लान एक दिन के लिए नहीं है, इसका मतलब है कि आपको कुल मिलाकर भारी मात्रा में डेटा मिलने वाला है.

कितने दिन की है वैलिडिटी?

अक्सर सस्ते प्लान्स की वैलिडिटी सिर्फ 24 घंटे या एक दिन की होती है, लेकिन एयरटेल के 39 रुपये वाले प्लान में आपको 3 दिन की वैलिडिटी मिलती है. एयरटेल के इस 39 रुपये के रिचार्ज प्लान में आपको 3 दिन की वैलिडिटी और रोज 3GB डेटा मिलेगा यानी आपको 3 दिनों में कुल 9GB डेटा मिलेगा.

किन यूजर्स के लिए है बेस्ट?

यह प्लान उन यूजर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो वीकेंड पर फिल्में या वेब सीरीज देखना चाहते हैं. ऑनलाइन गेमिंग के लिए जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत होती है वो इस डाटा प्लान का फायदा ले सकते हैं. 

कैसे करें रिचार्ज?

यह प्लान एयरटेल की आधिकारिक ऐप Airtel Thanks App या वेबसाइट पर उपलब्ध है. आप इसे ‘Data Pack’ सेक्शन में जाकर चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Jio के 36 दिन वाले प्लान ने उड़ाई एयरटेल-वीआई की नींद, सस्ते में दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर 5G डेटा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >