Airtel vs Jio: फायदे में जियो आगे, ARPU में एयरटेल अव्वल; समझिए इसका मतलब

Airtel ने Q2 FY26 में हाई ARPU दिखाया, जबकि Jio ने ज्यादा नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किया (Airtel vs Jio). इंडियन टेलीकॉम मार्केट में दो अलग स्केल बेस्ड मॉडल्स का फर्क और इम्पैक्ट समझिए

Airtel vs Jio: भारत के दूरसंचार क्षेत्र में इस बार जारी तिमाही नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि इंटरनेट सेवाओं की मांग बढ़ने के साथ-साथ कंपनियों की टेक-आधारित रणनीतियों में भी स्पष्ट अंतर उभरकर सामने आ रहा है. Bharti Airtel ने अप्रैल-जून (Q2 FY26) अवधि में ₹6,792 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है. वहीं Reliance Jio का शुद्ध लाभ इससे अधिक ₹7,379 करोड़ रहा. दिलचस्प बात यह है कि लाभ के मामले में Jio आगे होने के बावजूद, औसत प्रति उपभोक्ता राजस्व (ARPU) के मोर्चे पर Airtel अभी भी सबसे ऊपर है. Airtel का ARPU इस तिमाही ₹256 रहा, जबकि Jio का ARPU ₹211.4 रहा.

Airtel vs Jio: दो कंपनियां, दो अलग टेक अप्रोच

Airtel लगातार ऐसे उपभोक्ताओं को लक्ष्य बनाता रहा है, जो बेहतर नेटवर्क क्वाॅलिटी, स्थिर कनेक्टिविटी और तेज डेटा सेवा को प्राथमिकता देते हैं. यही वजह है कि इसका ARPU लंबे समय से इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा बना हुआ है. इसके उलट Jio की रणनीति स्केल आधारित है. कंपनी ने भारत में 500 मिलियन से अधिक मोबाइल उपभोक्ता आधार तैयार कर लिया है. यही संख्या Jio की सबसे बड़ी टेक ताकत भी है. इसी आधार पर कंपनी कम ARPU के बावजूद अधिक राजस्व और लाभ हासिल कर रही है. Jio का कुल राजस्व इस तिमाही में ₹42,652 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर लगभग 15% की बढ़त दिखाता है. Airtel के भारत संचालन ने इस अवधि में ₹38,690 करोड़ का राजस्व हासिल किया.

भारत में इंटरनेट का अगला कदम (Airtel vs Jio)

भारत में अब आने वाले समय में टेक इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग और बढ़ने वाली है. AI आधारित सेवाएं, स्मार्ट वियरेबल्स, स्ट्रीमिंग में बढ़ती डेटा क्वॉलिटी डिमांड, और सैटेलाइट आधारित कनेक्टिविटी, ये सभी भविष्य में टेलीकॉम नेटवर्क्स को और मजबूत धुरी बनने पर मजबूर करेंगे. इस तिमाही ने यह संकेत दिया है कि भारत में टेलीकॉम का टेक फ्यूचर सिर्फ प्रीमियम कस्टमर्स बनाम मास यूजर्स की बहस पर निर्भर नहीं है. दोनों मॉडल साइड-बाय-साइड टिक सकते हैं और दोनों अपने तरीके से सफल हो सकते हैं. Airtel की प्रीमियम यूजर आधारित रणनीति और Jio की विशाल यूजर बेस आधारित रणनीति, दोनों आने वाले टेक बदलावों के दौर में भारत के डिजिटल परिदृश्य को अलग-अलग तरीके से आकार देंगी.

BSNL नए यूजर्स को दे रहा ₹1 में 4G सिम, 30 दिनों तक डेली 2GB डेटा, जल्दी करें ऑफर होने वाला है खत्म

2026 तक रिचार्ज से होना है टेंशन फ्री, तो Airtel के ये प्लान्स आएंगे काम

2GB डेली डेटा चाहिए? Jio, Airtel और Vi में किसका प्लान है सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी?

Jio का ₹601 वाला 5G वाउचर: करोड़ों यूजर्स को बड़ी सौगात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >