डेटा की नहीं है जरूरत? तो Airtel का ये सस्ता प्लान रहेगा बेस्ट

Airtel Only Calling Plan: देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी अपने यूजर्स को सस्ते में ओनली कॉलिंग प्लान ऑफर कर रही है. जिसमें यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. ऐसे में अगर आप भी एयरटेल यूजर हैं और डेटा पर बिना खर्च किये सिर्फ कॉलिंग प्लान चाहते हैं, तो फिर ये प्लान आपके लिए बेस्ट रहेगा. जानिए डिटेल्स में प्लान के बारे में.

Airtel Only Calling Plan: अगर आप एयरटेल यूजर हैं और सस्ते में बिना डेटा वाला प्लान चाहते हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है. क्योंकि, आज हम आपको एयरटेल के एक ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलेगी. देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी में से एक Airtel अपने प्रीपेड यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर करता है. कंपनी के पोर्टफोलियो में यूजर्स के लिए सस्ते मंथली रिचार्ज से लेकर अनलिमिटेड डेटा वाले महंगे प्लान भी लिस्टेड हैं. इन्हीं प्लान में से एक है एयरटेल का ओनली कॉलिंग प्लान, जिसमें यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. तो फिर चलिए जानते हैं इसके बारे में डिटेल्स में.

Airtel के ओनली कॉलिंग प्लान में क्या बेनिफिट्स मिलते हैं?

Airtel के ओनली कॉलिंग प्लान की कीमत 469 रुपये है. इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं. इसके साथ ही प्लान में यूजर्स को 900 फ्री SMS का फायदा भी मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को Perplexity AI Pro का फ्री एक्सेस, Free Hellotunes और फ्री Spam Alert का फायदा भी मिलेगा.

एयरटेल का 84 दिनों वाला ओनली कॉलिंग प्लान

क्या है Airtel का ओनली कॉलिंग प्लान?

Airtel का Only Calling Plan यानी कि ऐसा प्रीपेड प्लान जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है. ओनली कॉलिंग प्लान में डेटा की सुविधा कंपनी नहीं देती है. हालांकि, किसी-किसी ओनली कॉलिंग प्लान में कंपनी काम चलाऊ डेटा यूजर्स को दे देती है.

Airtel का Only Calling Plan किन यूजर्स के लिए बेस्ट है?

Airtel का Only Calling Plan उन यूजर्स के लिए सबसे बेस्ट है, जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं है. इसके अलावा ऐसे यूजर्स जो दो सिम का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें अपने सेकेंडरी नंबर को सिर्फ एक्टिव रखना है, तो वे कॉलिंग प्लान को ले सकते हैं.

Airtel के Only Calling Plan में कितने दिनों की वैलिडिटी मिलती है?

Airtel के Only Calling Plan में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.

क्या इस प्लान में Perplexity AI Pro का फ्री एक्सेस मिल रहा है?

जी हां, एयरटेल के 469 रुपये के प्लान को लेने पर Perplexity AI Pro का फ्री एक्सेस यूजर्स को मिलेगा.

क्या Airtel के इस प्लान में डाटा अलग से खरीदा जा सकता है?

हां, यूजर्स इस प्लान में अलग से टॉप-अप डेटा वाउचर रिचार्ज कर इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Airtel का ये प्लान है जबरदस्त, डेली मिलेगा 4GB डेटा, साथ में एंटरटेनमेंट का भी भरपूर मजा

Jio vs Airtel: 449 रुपये में किसका प्लान है बेहतर?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >