Airtel सस्ते में दे रहा 365 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेटा भी

Airtel 365 Days Validity Plan: अगर आप सस्ते में लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा वाला प्लान चाहते हैं, तो आपके लिए कंपनी का 2249 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है. इस प्लान में एयरटेल अपने यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 30GB डेटा और 3600 फ्री SMS के साथ-साथ पूरे साल भर की वैलिडिटी दे रही है.

Airtel 365 Days Validity Plan: बढ़ते रिचार्ज प्लान्स के कारण दो सिम हर महीने रिचार्ज करना बहुत मुश्किल है. ऐसे में यूजर्स की इन परेशानियों को देखते हुए अब टेलीकॉम कंपनियां कुछ ऐसे वैल्यू प्लान्स लेकर आ रही है, जिसमें यूजर्स को सस्ते में अनलिमिटेड कॉलिंग और काम चलाऊ डेटा का भी फायदा मिल जाये. कुछ प्लान्स में तो वैलिडिटी भी अच्छी-खासी मिलती है. ऐसे में देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel भी अपने करोड़ों यूजर्स को एक ऐसा वैल्यू प्लान ऑफर करती है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ-साथ पूरे 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है. अगर आप भी एयरटेल यूजर हैं और सस्ते में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं, तो फिर ये प्लान अच्छा ऑप्शन है.

Airtel का सस्ता 365 दिन वाला प्लान

Airtel के पोर्टफोलियो में 3-4 सालाना प्लान लिस्टेड हैं, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली डेटा और 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इन्हीं प्लान्स में से एक है कंपनी का 2249 रुपये वाला प्लान. इस प्लान में भी 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. साथ में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 फ्री SMS का फायदा भी मिलता है. हालांकि, इस प्लान में डेली डेटा जैसे बेनिफिट्स नहीं है. इस प्लान में कंपनी यूजर्स को सिर्फ 30GB डेटा ही ऑफर करती है, जिसे यूजर्स कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी हर महीने के हिसाब से सिर्फ 2.5GB डेटा आप इस्तेमाल कर सकते हैं.

Airtel का सस्ता 365 दिन वाला प्लान

मिलेंगे ये बेनिफिट्स भी

एयरटेल के 2249 रुपये वाले प्लान में कंपनी कुछ और भी खास सुविधा दे रही है. जैसे कि फ्री स्पैम अलर्ट, हर 30 दिन के लिए फ्री हेलोट्यून्स और 17,000 रुपये वाला Perplexity Pro AI का 12 महीने के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन, ये सब कुछ आपको इस प्लान में मिलेगा.

किसके लिए बेस्ट है प्लान?

एयरटेल का ये प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जिन्हें सस्ते में लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहिए. साथ ही ऐसे यूजर्स जिन्हें काम चलाऊ डेटा ही चाहिए होता है, वे इस प्लान को ले सकते हैं. इसके अलावा अगर आप अपना नंबर सालों भर एक्टिव रखना चाहते हैं, तो फिर ये प्लान आपके लिए भी अच्छा ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: Airtel के 2 वॉयस-ओनली प्लान्स हैं बेहद खास, एक तो पूरे 365 दिनों तक सिम बंद नहीं होने देगा

यह भी पढ़ें: 90 दिनों तक रिचार्ज की नो-टेंशन, सस्ते में Airtel दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा भी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >