₹1 ज्यादा में Airtel दे रहा 14GB एक्स्ट्रा डेटा, अब रगड़ कर डाउनलोड करिए मूवी

देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने करोड़ों यूजर्स को अपने पुराने प्लान से सिर्फ 1 रुपये ज्यादा में 14GB एक्स्ट्रा डेटा का फायदा दे रही है. जी हां, एयरटेल के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ फ्री SMS और हर दिन 2.5GB अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा वो भी सस्ते में. जानिए डिटेल्स में….

अगर आप Airtel यूजर हैं और आप को भर-भर कर अनलिमिटेड 5G डेटा चाहिए तो फिर आपके लिए एक खुशखबरी है. Airtel ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है. जिसमें कंपनी किफायती दाम में शानदार फायदा दे रही है. कंपनी अपने यूजर्स को इस नए प्लान में 14GB एक्स्ट्रा डेटा दे रही है. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि ये कोई डेटा प्लान है, तो आपको बता दें कि एयरटेल के इस नए प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स और फ्री SMS की सुविधाएं मिलेगी. ऐसे में आप कॉलिंग के साथ-साथ जितना चाहे उतना डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. खास बात तो यह है कि इस प्लान की कीमत कंपनी के पुराने 398 रुपये वाले प्लान से सिर्फ 1 रुपये ज्यादा है. यानी कि सिर्फ 399 रुपये में आपको अनलिमिटेड डेटा मिलेगा.

क्या मिलेंगे बेनेफिट्स

Airtel के इस नए 399 रुपये वाले प्लान में कंपनी अपने यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडीटी दे रही है. जिसमें यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही रोजाना 100 फ्री SMS की सुविधा भी मिलेगी. वहीं, डेली डेटा कि बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2.5GB हाई स्पीड 5G डेटा मिलेगा. इसके अलावा 28 दिनों के लिए यूजर्स को JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. जिससे आप जो चाहे वो मूवी या सीरीज बिना पैसे खर्च कर सकते हैं. इतना ही नहीं, इस प्लान में खास यूजर्स को Perplexity Pro AI का एक्सेस भी कंपनी फ्री में दे रही है.

पुराने प्लान से कितना अलग है?

398 रुपये वाले पुराने प्लान कि बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को 2GB डेटा के अलावा बाकी लगभग वही सुविधाएं दी जा रही थीं. जबकि इस 1 रुपये ज्यादा 399 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 2.5GB डेटा का फायदा दिया जा रहा है. जिस हिसाब से यूजर्स को हर दिन 500MB एक्स्ट्रा डेटा का लाभ मिलेगा यानी कि महीने भर में टोटल 14GB एक्स्ट्रा डेटा. ऐसे में यह प्लान एक बड़ी डील है वो भी सिर्फ 1 रुपये में.

यह भी पढ़ें: Airtel यूजर्स की निकल पड़ी! लॉन्च हुआ नया 399 रुपये वाला प्लान, फायदे गिनने बैठे तो कम पड़ जाएंगी उंगलियां

यह भी पढ़ें: ₹1 में 30 दिन 2GB डेली डेटा, BSNL का यह प्लान Jio-Airtel को बर्बाद कर देगा!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >