Air Fryer Cleaning Tips: एयर फ्रायर साफ करते समय न करें ये 5 गलतियां, वरना कर बैठेंगे हजारों का नुकसान

Air Fryer Cleaning Tips: एयर फ्रायर को लंबे समय तक सही हालत में रखना है तो कुछ आम सफाई की गलतियों से बचना जरूरी है. खुरदुरे स्क्रबर या तेज केमिकल का इस्तेमाल जैसी गलतियों से बचना चाहिए. आइए आपको 5 ऐसी गलतियों के बारे में बताते हैं जिसका आपको एयर फ्रायर को साफ करते समय नहीं करनी चाहिए.

Air Fryer Cleaning Tips: एयर फ्रायर आजकल हर किचन का जरूरी अप्लायंस बन चुका है. ये कम तेल में खाना पकाने में मदद करता है और इसे एक हेल्दी ऑप्शन भी माना जाता है. लेकिन उसकी परफॉर्मेंस और सेफ्टी बनाए रखने के लिए एयर फ्रायर को साफ रखना भी उतना ही जरूरी है. कई लोग सिर्फ ये सोचते हैं कि क्या साफ करना है, लेकिन ये जानना भी उतना ही जरूरी है कि क्या नहीं करना चाहिए. इसलिए आज हम आपको  कुछ ऐसी गलतियां बताने जा रहे हैं जिसका आपको एयर फ्रायर को साफ करते समय नहीं करनी चाहिए. 

धातु वाले स्क्रब पैड या खुरदुरे ब्रश का इस्तेमाल न करें

एयर फ्रायर की टोकरी पर आमतौर पर नॉन-स्टिक कोटिंग होती है. ऐसे में मेटल स्क्रबर या कड़े ब्रश इस्तेमाल करने से उस पर खरोंच पड़ सकती है और कोटिंग भी उतर सकती है. इसलिए हमेशा मुलायम स्पंज या माइक्रोफाइबर कपड़े का ही इस्तेमाल करें.

मेन यूनिट को कभी भी पानी में न डुबोएं

एयर फ्रायर के मेन बॉडी में इलेक्ट्रिकल पार्ट्स और हीटिंग एलिमेंट होते हैं. अगर आप इसे पानी में डुबो देंगे तो यह हमेशा के लिए खराब हो सकता है. इसलिए मेन यूनिट के अंदर और बाहर को सिर्फ हल्के गीले कपड़े से साफ करें. ध्यान रखें कि कपड़ा बहुत ज्यादा गीला न हो और पानी वेंट्स में न पहुंचे.

हार्ड केमिकल या ओवन क्लीनर का इस्तेमाल न करें

तेज केमिकल्स एयर फ्रायर की सतह को खराब कर सकते हैं और उस पर हानिकारक रेसिड्यू भी छोड़ देते हैं. इसलिए हमेशा हल्के डिश सोप और गुनगुने पानी से ही एयर फ्रायर साफ करें. जिद्दी दाग हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा या सिरके का घोल भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

हीटिंग एलिमेंट को नजरअंदाज ना करें

एयर फ्रायर के हीटिंग एलिमेंट पर तेल और खाने के छोटे-छोटे कण जमा हो जाते हैं. इससे धुआं, बदबू या कभी-कभी आग लगने जैसा खतरा भी हो सकता है. इसलिए एक हल्के गीले कपड़े से हीटिंग एलिमेंट को धीरे-धीरे साफ कर लें.

दोबारा हिस्सों को जोड़ने से पहले सुखाना बिल्कुल न भूलें

अगर हिस्सों पर नमी रह जाती है तो फफूंदी लग सकती है या इलेक्ट्रिकल दिक्कतें आ सकती हैं. इसलिए एयर फ्रायर को वापस जोड़ने से पहले उसके सभी पार्ट्स को अच्छी तरह साफ तौलिये से पोंछकर या पूरी तरह हवा में सुखाकर ही इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: Microwave Cleaning Tips: माइक्रोवेव साफ करते समय न करें ये 5 गलतियां, वरना पड़ जाएगा मेकैनिक को बुलाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >