AC में टन (Ton) क्या होता है? जानें 1 टन AC का असली मतलब, ताकि खरीदारी में ना हों कंफ्यूज!

What Is AC Ton Meaning: AC में 1 टन का मतलब वजन नहीं, कूलिंग क्षमता होता है. जानिए 1 टन AC कितनी कूलिंग करता है और आपके कमरे के लिए कौन सा टन सही रहेगा. पूरी जानकारी.

AC Ton Meaning: गर्मी का मौसम आते ही AC खरीदने का ट्रेंड तेज हो जाता है. लेकिन जब दुकानदार पूछता है, “1 टन चाहिए या 1.5 टन?”, तो कई लोग सोचते हैं कि टन यानी AC का वजन. असल में ऐसा बिल्कुल नहीं है. AC में “Ton” का मतलब कूलिंग क्षमता से होता है, वजन से नहीं.

AC में 1 टन का क्या मतलब होता है?

  • 1 टन AC का मतलब है – इतनी कूलिंग कि वो 1 घंटे में 1 टन बर्फ को पिघलने से रोक सके.
  • यानी 1 टन AC की क्षमता होती है 12,000 BTU/hour (BTU = British Thermal Unit, जो कूलिंग को मापने की इकाई है).

आपके लिए कितने टन का AC सही रहेगा?

  • 100 से 150 वर्गफुट कमरा: 1 टन AC
  • 150 से 250 वर्गफुट कमरा: 1.5 टन AC
  • 250 से 400 वर्गफुट कमरा: 2 टन AC

ध्यान दें: कमरे की ऊंचाई, धूप का असर, खिड़कियों की संख्या और अंदर मौजूद लोगों की संख्या भी जरूरी फैक्टर होते हैं.

यह भी पढ़ें: गर्मी में ठंडक वाली डील! सिर्फ 1299 रुपये में ऑर्डर करें मिनी पोर्टेबल एसी, बिजली की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

यह भी पढ़ें: Ceiling Fan Buying Guide: सिर्फ डिजाइन देख कर न खरीदें सीलिंग फैन, यह 6 बातें भी जानना बहुत जरूरी

ज्यादा टन वाला AC लेना सही है या गलत?

छोटे कमरे के लिए ज्यादा टन का AC लेने से:

  • बिजली की खपत बढ़ती है
  • ठंडक जरूरत से ज्यादा हो जाती है, जिससे असहज महसूस होता है
  • इनवर्टर AC का कम्प्रेसर जल्दी बंद नहीं होता.

इसलिए कमरे के साइज के मुताबिक सही टन चुनना ही समझदारी है.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता 1 टन और 1.5 टन AC का अंतर, जानेगा तो बिजली बिल की टेंशन होगी छूमंतर

यह भी पढ़ें: Split AC vs Window AC: खरीदने से पहले जान लें यह जरूरी बातें वरना उठाना पड़ सकता है हजारों का नुकसान

यह भी पढ़ें: नहीं पड़ेगी एसी-कूलर की जरूरत, इस टेक्नोलॉजी से गर्मी में भी ठंडा रहेगा घर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >