देश की टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio, Bharti Airtel, Vodafone Idea और BSNL अपने यूजर्स को कई सारे पोस्टपेड प्लान्स ऑफर करते हैं. पोस्टपेड प्लान्स उन लोगों के लिए बेहतर माने जाते हैं, जो हर महीने बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं. हालांकि, पहले पोस्टपेड यूजर्स को अलग तरह का प्रीमियम एक्सपीरियंस मिलता था, लेकिन अब डेली यूज में प्रीपेड और पोस्टपेड के बीच ज्यादा बड़ा फर्क देखने को नहीं मिलता. इसके बावजूद अगर आप प्रीपेड से पोस्टपेड में शिफ्ट होने की सोच रहे हैं या नया पोस्टपेड कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो यहां जानिए Airtel, Jio, Vi और BSNL के एंट्री-लेवल पोस्टपेड प्लान्स के बारे में.
Jio का 349 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान
Reliance Jio का 349 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान 30GB डेटा के साथ आता है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं. वहीं, एलिजिबल यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा भी उपलब्ध है.
इस प्लान में JioTV, JioHotstar Mobile का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन और JioAICloud पर 50GB फ्री स्टोरेज मिलता है. इसके अलावा Google Gemini का 18 महीने वाला Pro प्लान भी ऑफर किया जा रहा है, जिसकी वैल्यू 35,100 रुपये बताई गई है.
Airtel का 449 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान
Bharti Airtel का 449 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान इंडिविजुअल यूजर्स के लिए आता है. इसमें अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलता है, हालांकि 300GB डेटा इस्तेमाल करने के बाद FUP लागू हो जाता है. इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS दिए जाते हैं.
इस प्लान के साथ Google One का 100GB क्लाउड स्टोरेज, 3 महीने का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, Airtel Xstream Play Premium और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium भी मिलता है. साथ ही फ्रॉड डिटेक्शन, स्पैम अलर्ट और फ्री हेलो ट्यून्स जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी शामिल हैं.
Vi का 451 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान
Vodafone Idea का Vi Max 451 प्लान 50GB डेटा के साथ आता है. कुछ सर्कल्स में 200GB तक डेटा रोलओवर और कुछ क्षेत्रों में Limitless Data की सुविधा भी मिलती है.
इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, हर महीने 3000 SMS और 5G नेटवर्क एरिया में अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है. इसके अलावा Night Binge फीचर के तहत रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है.
यूजर्स को Vi Movies & TV, JioHotstar या Sony LIV जैसे बेनिफिट्स में से एक चुनने का ऑप्शन भी मिलता है. साथ ही Vi Games का एक्सेस भी दिया जाता है.
BSNL का 199 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान
BSNL का 199 रुपये वाला प्लान सबसे सस्ते पोस्टपेड ऑपशंस में से एक है. इसमें 25GB डेटा मिलता है और 75GB तक डेटा रोलओवर की सुविधा भी दी जाती है.
यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं. हालांकि, इस प्लान के साथ किसी तरह का OTT या क्लाउड स्टोरेज सब्सक्रिप्शन नहीं दिया जाता.
कौन सा प्लान है सबसे बेहतर?
अगर आप सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान चाहते हैं, तो BSNL का 199 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन हो सकता है. वहीं OTT और क्लाउड स्टोरेज बेनिफिट्स चाहने वाले यूजर्स के लिए Airtel और Jio के प्लान ज्यादा वैल्यू ऑफर करते हैं. दूसरी तरफ Vi अपने Night Binge और डेटा रोलओवर फीचर्स की वजह से अलग नजर आता है.
यह भी पढ़ें: ₹859 या ₹799 प्लान? Airtel और Jio में किसका प्लान है बेहतर?
