iPhone 18: Pro मॉडल की कीमत रह सकती है स्थिर, लेकिन सस्ते iPhone हो सकते हैं महंगे

Apple इस बार iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति और कीमतों में बड़ा बदलाव कर सकता है. Pro मॉडल्स की कीमत स्थिर रहने की उम्मीद है, लेकिन बेस iPhone मॉडल्स महंगे हो सकते हैं.

Apple के अगले iPhone लाइनअप को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. नई रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस बार अपनी लॉन्च स्ट्रैटेजी और प्राइसिंग दोनों में बड़ा बदलाव कर सकती है. एक तरफ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमतों को स्थिर रखने की तैयारी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ बेस मॉडल्स के खरीदारों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है. इतना ही नहीं, Apple पहली बार अपने सभी नए iPhone मॉडल्स को एक साथ लॉन्च नहीं करेगा. इससे उन ग्राहकों की मुश्किल बढ़ सकती है जो कम बजट में नया iPhone खरीदने का प्लान कर रहे हैं.

iPhone 18 Pro की कीमत में नहीं होगा बड़ा बदलाव

GF Securities के विश्लेषक Jeff Pu की रिपोर्ट के अनुसार, Apple इस साल भी Pro मॉडल्स पर एग्रेसिव प्राइसिंग स्ट्रैटेजी बनाए रख सकता है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत लगभग 1,099 डॉलर और iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,199 डॉलर के आसपास रह सकती है. यानी कंपनी इनकी कीमत में बड़ा इजाफा नहीं करना चाहती.

माना जा रहा है कि Apple अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले Pro मॉडल्स को सुरक्षित रखना चाहता है, ताकि प्रीमियम ग्राहकों की डिमांड बनी रहे. यह रणनीति कुछ हद तक Samsung की Galaxy S26 सीरीज जैसी मानी जा रही है, जहां कंपनी ने Ultra मॉडल की कीमत स्थिर रखी थी लेकिन बाकी मॉडल्स महंगे कर दिए थे.

बेस iPhone मॉडल्स के खरीदारों को लग सकता है झटका

रिपोर्ट में सबसे ज्यादा चिंता बेस iPhone 18 मॉडल्स को लेकर जताई गई है. फिलहाल कंपनी ने iPhone 18, iPhone Air 2 और iPhone 18e की कीमतों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. माना जा रहा है कि अगर मेमोरी और कंपोनेंट लागत बढ़ती है, तो Apple इसका असर सस्ते मॉडल्स पर डाल सकता है.

संभावना यह भी जताई जा रही है कि कंपनी एंट्री-लेवल स्टोरेज वेरिएंट को हटाकर सीधे 256GB मॉडल से शुरुआत करे. इससे बेस कीमत भले स्थिर दिखाई दे, लेकिन असल में ग्राहकों को ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ सकता है.

पहली बार बदलेगी Apple की लॉन्च टाइमिंग

Bloomberg के Mark Gurman की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple इस बार पूरा iPhone लाइनअप एक साथ लॉन्च नहीं करेगा. सितंबर 2026 में सिर्फ iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और फोल्डेबल iPhone मॉडल लॉन्च किए जा सकते हैं.

वहीं बेस iPhone 18, iPhone Air 2 और iPhone 18e को 2027 की शुरुआत तक टाला जा सकता है. इसका मतलब यह हुआ कि त्योहारों और क्रिसमस सीजन में नया iPhone खरीदने वाले ग्राहकों के पास केवल महंगे Pro मॉडल्स का ही विकल्प रहेगा.

स्टोरेज और RAM की वजह से बदल सकती है रणनीति

रिपोर्ट्स में मेमोरी क्राइसिस का भी जिक्र किया गया है. माना जा रहा है कि RAM और स्टोरेज कॉस्ट बढ़ने की वजह से Apple अपनी प्राइसिंग रणनीति को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं कर पाया है. Samsung ने भी Galaxy S26 सीरीज में इसी तरह की रणनीति अपनाई थी, जहां 128GB वेरिएंट हटाकर 256GB मॉडल को बेस बनाया गया था.

अगर Apple भी ऐसा करता है, तो iPhone 18 की शुरुआती कीमत भले पहले जैसी दिखे, लेकिन ज्यादा स्टोरेज वाले मॉडल्स पहले से महंगे हो सकते हैं.

प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में बढ़ेगा मुकाबला

Apple और Samsung दोनों कंपनियां अब अपने प्रीमियम मॉडल्स पर ज्यादा फोकस करती नजर आ रही हैं. कंपनियों को लगता है कि हाई-एंड ग्राहक ज्यादा कीमत देने के लिए तैयार रहते हैं, जबकि एंट्री-लेवल मॉडल्स में लागत संतुलित करना मुश्किल होता जा रहा है.

ऐसे में आने वाले समय में प्रीमियम स्मार्टफोन और ज्यादा एडवांस हो सकते हैं, लेकिन बजट और मिड-रेंज फ्लैगशिप खरीदने वाले ग्राहकों को कीमतों का ज्यादा असर झेलना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro Max लीक: छोटा होगा Dynamic Island, डिजाइन में दिखा बड़े बदलाव का हिंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >