देश की आधी जनता को नहीं पता बरसात में किस मोड पर चलाएं AC, जान गए तो मौज में काटेंगे मॉनसून

AC Tips: बारिश का मौसम आते ही गर्मी से भले ही थोड़ी रहत मिली हो लेकिन इस दौरान हवा में मौजूद नमी के कारण उमस बढ़ी जाती है. बरसात में AC को ड्राई मोड पर चलाना बहुत फायदेमंद होता है. यह मोड कमरे की नमी को कम करने के साथ-साथ बिजली की खपत को भी घटाता है.

AC Tips: बारिश का मौसम आते ही गर्मी से भले ही थोड़ी राहत मिली हो लेकिन इस दौरान हवा में मौजूद नमी के कारण उमस बढ़ जाती है. गर्मियों से राहत पाने के लिए कई लोग AC का इस्तेमाल करते हैं. जैसे ही तापमान थोड़ा बढ़ता है लोग अपने AC का ‘कूल’ मोड चालू कर देते हैं, यह सोचकर कि यही सबसे असरदार विकल्प है कमरे को ठंडा रखने का.

हालांकि, आज भी कई लोग इस बात से अनजान है कि अब एयर कंडीशनर में कई एडवांस्ड फीचर्स और मोड्स मिलते हैं, जो न सिर्फ स्मार्ट कूलिंग का अनुभव देते हैं बल्कि बिजली बिल भी काफी कम करते हैं. ऐसा ही एक फीचर है ‘ड्राई मोड’. यह मोड कमरे की नमी को कम करने के साथ-साथ बिजली की खपत को भी घटाता है. आइए विस्तार से जानते हैं ‘Dry Mode’ क्या है और बरसात में यह मोड कैसे इतना कारगर साबित होता है.

AC Tips: ड्राई मोड क्या है?

ड्राई मोड एयर कंडीशनर का एक खास फीचर होता है. इसका इस्तेमाल खास तौर पर कमरे की हवा में मौजूद अधिक नमी को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसका असली काम तापमान को बहुत अधिक घटाना नहीं, बल्कि वातावरण को कम नम और अधिक आरामदायक बनाना होता है. इस मोड में AC का कंप्रेसर और फैन धीमी गति से काम करते हैं, जिससे इवैपोरेटर कॉइल्स हवा में से अतिरिक्त नमी को खींच लेते हैं. यह फीचर खास तौर पर उन क्षेत्रों में फायदेमंद होता है जहां हवा में नमी अधिक होती है और हवा भारी व चिपचिपी लगती है.

AC Tips: बिजली बिल बचाता है ड्राई मोड

ड्राई मोड को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह कमरे की नमी को कम करने में मदद करता है. इस मोड से कमरा की टेम्परेचर ज्यादा ठंडा नहीं होता है. इस मोड में एसी का कंप्रेसर और फैन धीमी गति से काम करते हैं, जिससे ऊर्जा की खपत भी कम होती है. कूल मोड की तुलना में ड्राई मोड काफी कम बिजली का इस्तेमाल करता है, जिससे बिजली की बचत होती है.

Cooler चलाते ही हो रही चिपचिपी गर्मी? कमरे से दूम दबाकर भागेगा उमस, बस रख दें यह सफेद पाउडर

महंगे बिजली बिल ने छीन ली है रातों की नींद? घर की छत पर कर लें ये जुगाड़, लाइफ टाइम हो जाएंगे टेंशन फ्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >