सर्विसिंग के बाद भी AC नहीं कर रहा ठंडा तो चेक कर लें यह 5 चीजें, मिंटो में सॉल्व हो जाएगी प्रॉब्लम

AC Tips: अगर आपकी एसी सर्विसिंग के बावजूद भी पर्याप्त ठंडककूलिंग नहीं कर रहा है, तो इसके पीछे कुछ गंभीर कारण हो सकते हैं. गैस लीकेज, जमे हुए फिल्टर या फिर कंप्रेसर में खराबी जैसी समस्याएं इसकी बड़ी वजह हो सकती हैं.

AC Tips: अगर आपने भी अपना एयर कंडीशनर (AC) की हाल ही में सर्विस कराया है और इसके बावजूद वह ठीक से कूलिंग नहीं कर रहा है, तो यह वाकई में परेशान करने वाली बात हो सकती है. आमतौर पर एक सामान्य सर्विस में सिर्फ फिल्टर की सफाई और बुनियादी जांच शामिल होती है, जिससे गहराई से होने वाली समस्याएं अनदेखी रह जाती हैं. आइए जानते है वे ऐसे कौन से 5 प्रमुख कारण हो सकते हैं जिनकी वजह से सर्विस के बाद भी आपका एसी सही से ठंडक नहीं दे रहा.

गैस लीक होना (रेफ्रिजरेंट लीकेज)

AC की ठंडक में कमी का सबसे आम कारण गैस यानी रेफ्रिजरेंट का लीक होना है। छोटी सी लीकेज भी कूलिंग को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है. अगर सर्विसिंग के दौरान टेक्नीशियन ने गैस लेवल की जांच या प्रेशर टेस्ट नहीं किया, तो यह समस्या नजरअंदाज हो सकती है. गैस लीक के संकेतों में सीटी जैसी आवाजें, कॉइल पर बर्फ जमना या एसी का लंबे समय तक चलकर भी ठंडी हवा न देना शामिल हैं.

फिल्टर और कॉइल का ब्लॉक हो जाना 

सर्विसिंग के दौरान सामान्य सफाई की जाती है, लेकिन अगर एयर फिल्टर या एवैपोरेटर/कंडेंसर कॉइल पर धूल जमा है, तो हवा का प्रवाह रुक सकता है. इससे ठंडी हवा का सर्कुलेशन ब्लॉक होता है. विशेष रूप से ज्यादा धूल वाले इलाकों में गहराई से और नियमित सफाई जरूरी होती है.

यह भी पढ़ें: मई-जून की झुलसती गर्मी में बम की तरह फट सकता है आपका AC, बचना है तो तुरंत कर लें यह 5 काम

कंप्रेसर में खराबी आ जाना

AC में लगा कंप्रेसर उसका एक अहम हिस्सा होता है. चाहे आपने हाल ही में सर्विस ही क्यों न करवाई हो अगर कंप्रेसर खराब हो जाए या अपनी क्षमता से ठीक तरह काम न करे, तो एसी कमरे को ठंडा नहीं कर पाएगा. खराब कम्प्रेसर से अजीब आवाजें आ सकती हैं या यह बार-बार ऑन और ऑफ हो सकता है.

कमरे में सही इंसुलेशन न होना या गलत टन क्षमता की एसी ले लेना

अगर आपका कमरा अच्छी तरह से इंसुलेटेड नहीं है या आपने कमरे के आकार के अनुसार कम टन क्षमता वाली AC लगवा रखी है, तो एसी प्रभावी ढंग से कूलिंग नहीं कर पायेगा. सीधे धूप का आना, खिड़कियों का ठीक से सील न होना या ऊंची छतें भी ठंडी हवा में बाधा डाल सकती हैं.

थर्मोस्टैट या सेंसर में खराबी आना 

कई बार समस्या एसी की बजाय थर्मोस्टैट या तापमान सेंसर में होती है. अगर ये कमरे के तापमान को गलत पढ़ें, तो एसी उम्मीद के अनुसार कूलिंग नहीं देगी. जांच कर ले कि रिमोट सही से काम कर रहा है या नहीं और क्या थर्मोस्टैट सही जगह पर लगा है.

यह भी पढ़ें: 24 घंटे AC चलने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल, बस इन गैजेट्स का कर लें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें: कम बिजली खपत के बाद भी आ रहा ज्यादा बिल? कहीं आपने भी तो नहीं की है ये गलती

यह भी पढ़ें: 1 घंटे में कितनी बिजली खाता है आपका 1.5 टन AC? ऐसे करें चुटकियों में पता

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता 1 टन और 1.5 टन AC का अंतर, जानेगा तो बिजली बिल की टेंशन होगी छूमंतर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >