बार-बार खराब हो रहा AC? इन फैक्टर्स से समझिए रिपेयरिंग नहीं, बदलने की जरूरत

अगर आपका AC बार-बार खराब हो रहा है, कूलिंग कम हो गई है या बिजली बिल बढ़ रहा है, तो सिर्फ रिपेयर पर पैसा खर्च करना सही नहीं हो सकता. ऐसे में नया AC लेना बेहतर ऑप्शन बन जाता है. वहीं, नया AC होने पर छोटी दिक्कतों को सर्विसिंग से ठीक किया जा सकता है और खर्च भी बचाया जा सकता है.

गर्मी के मौसम में जब AC ठीक से काम नहीं करता, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि इसे रिपेयर कराया जाए या नया खरीद लिया जाए. ज्यादातर लोग तुरंत रिपेयर करवाने का फैसला कर लेते हैं, क्योंकि यह आसान और सस्ता लगता है. लेकिन हर बार यह सही फैसला नहीं होता. AC की उम्र, बार-बार खराब होना और बढ़ता बिजली बिल जैसे कई फैक्टर्स इस बात का इशारा हैं, कि आपको रिपेयर करना चाहिए या नया AC लेना चाहिए. आइए जानते हैं.

AC की उम्र भी है अहम फैक्टर

ज्यादातर एयर कंडीशनर की लाइफ करीब 10 से 15 साल होती है. अगर आपका AC 10 साल के आसपास पहुंच चुका है, तो उसकी कूलिंग पहले जैसी नहीं रहती. ऐसे में वह कमरे को बराबर ठंडा नहीं कर पाता और बार-बार खराब होने लगता है.

अगर आपके AC में ऐसी समस्याएं शुरू हो गई हैं, तो सिर्फ रिपेयर करवाना लंबे समय तक फायदेमंद नहीं होता. ऐसे में नया AC लेना ज्यादा बेहतर ऑप्शन हो सकता है.

बढ़ता बिजली बिल दूसरा इशारा

पुराना AC ज्यादा बिजली खपत करता है. समय के साथ इसकी मोटर कमजोर होने लगती है, जिससे ठंडी हवा बनाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसका सीधा असर आपके बिजली बिल पर पड़ता है.

वहीं, नए AC मॉडल्स ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट होते हैं. कई बार नया AC लेने से जो बिजली की बचत होती है, वह कुछ सालों में उसकी कीमत तक कवर कर देती है.

बार-बार खराब होना बड़ा कारण

अगर आपका AC बार-बार खराब हो रहा है और हर कुछ महीनों में मैकेनिक बुलाना पड़ रहा है, तो यह साफ संकेत है कि अब इसे बदलने का समय आ गया है. छोटी-छोटी रिपेयर का खर्च मिलकर बड़ा खर्च बन जाता है.

एक आसान नियम भी है, जिसे 5000 रूल कहा जाता है. इसमें AC की उम्र को हर साल के रिपेयर खर्च से गुणा किया जाता है. अगर यह आंकड़ा 5,000 से ज्यादा हो जाए, तो एक्सपर्ट्स नया AC लेने की सलाह देते हैं.

क्या करें?

AC को रिपेयर करना या बदलना, यह फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए. अगर आपका AC पुराना है, ज्यादा बिजली खा रहा है और बार-बार खराब हो रहा है, तो नया AC लेना ही समझदारी है. इससे आपको बेहतर कूलिंग के साथ लंबे समय तक राहत भी मिलेगी. लेकिन आपको AC लिए ज्यादा साल नहीं हुआ है और कूलिंग भी ठीक देती है, बस छोटी-मोटी दिक्कत आ रही है, तो आप सर्विसिंग और मेंटेनेंस के जरिए उसे ठीक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: एसी में जम रही है बर्फ? अभी जानिए असली वजह और ठीक करने के तरीके

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >