IPL का मजा लेना है बड़े स्क्रीन पर? 55 इंच के Smart TV मिल रहे सस्ते दाम में, देखें ऑप्शन

Smart TV: अगर आप घर पर ही बड़ा स्क्रीन और दमदार एंटरटेनमेंट चाहते हैं, तो 55-इंच स्मार्ट टीवी फिलहाल सस्ते मिल रहे हैं. Samsung, Sony, Xiaomi और TCL जैसे ब्रांड्स शानदार पिक्चर, साउंड और स्मार्ट फीचर्स के साथ बेहतरीन ऑप्शन देते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

घर बैठे बड़े स्क्रीन पर IPL, अपनी पसंदीदा वेब सीरीज या फिल्म देखने का मजा ही कुछ और है. छोटे स्क्रीन पर वो जोश और एंटरटेनमेंट कहीं खो सा जाता है. अगर आप भी यही महसूस कर रहे हैं, तो अब सही समय है अपने घर में बड़ा टीवी लाने का, वो भी कम दाम में. हमने आपके लिए 55 इंच के कुछ ब्रांडेड टीवी मॉडल्स की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें आप जरूर चेकआउट कर सकते हैं. तो आइए, देखते हैं कौन-कौन से हैं ये ऑप्शन.

Samsung Crystal 4K Vista Pro Ultra HD Smart LED TV (55 inch)

इसकी Ultra HD पिक्चर क्वालिटी HDR10+ सपोर्ट और Crystal Processor 4K के साथ तस्वीरों को और भी शार्प और वाइब्रेंट बनाती है. साउंड की बात करें तो Object Tracking Sound और Q-Symphony हर सीन को इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस देते हैं. Tizen OS पर रन होने वाला ये टीवी Alexa, Bixby, SmartThings और 100+ फ्री चैनल्स को सपोर्ट करता है.

स्पेसिफिकेशन 

  • डिस्प्ले: 55-इंच LED
  • रिजॉल्यूशन: 4K UHD
  • रिफ्रेश रेट: 50 Hz
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Tizen
  • ऑडियो: 20W
  • HDR सपोर्ट: HDR10+
Samsung crystal 4k vista pro ultra hd smart led tv (55 inch)

Sony BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV (55 inch)

Sony का BRAVIA 2M2 55-inch TV अपने 4K Processor X1 और X-Reality PRO के साथ शानदार पिक्चर क्वालिटी देता है. इसके जरिए रंग नेचुरल दिखते हैं, डिटेल्स साफ-सुथरे हैं और मूवमेंट भी स्मूद लगता है. Dolby Atmos और DTS:X के साथ MotionFlow XR मिलकर इमर्सिव साउंड और फ्लूइड विज़ुअल्स का एक्सपीरियंस देते हैं.

स्पेसिफिकेशन 

  • डिस्प्ले: 55-इंच LED
  • रिजॉल्यूशन: 4K UHD
  • रिफ्रेश रेट: 60 Hz
  • ऑपरेटिंग सिस्टम (OS): Google TV
  • ऑडियो: 20W Dolby Atmos
Sony bravia 2m2 series 4k ultra hd smart led google tv (55 inch)

Xiaomi 138 cm FX Ultra HD 4K Smart LED Fire TV (55 inch)

Xiaomi FX 55-inch 4K Fire TV में HDR10, MEMC और Vivid Picture Engine जैसी खूबियां मौजूद हैं. Fire TV OS के साथ यह स्मार्ट टीवी स्ट्रीमिंग ऐप्स और Alexa वॉइस कंट्रोल को भी आसानी से हैंडल करता है. 30 W के स्पीकर्स में Dolby Audio और DTS:X का सपोर्ट है, जो साउंड को काफी दमदार बनाता है.

स्पेसिफिकेशन 

  • डिस्प्ले: 55-इंच LED
  • रिज़ॉल्यूशन: 4K UHD
  • ऑपरेटिंग सिस्टम (OS): Fire TV
  • ऑडियो: 30W
  • HDR सपोर्ट: HDR10
Xiaomi 138 cm fx ultra hd 4k smart led fire tv (55 inch)

TCL Metallic Bezel Less Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV (55 inches)

TCL V6C 55 इंच का टीवी देखने में ही शानदार है. इसका HVA पैनल HDR10, MEMC और AiPQ प्रोसेसर के साथ तस्वीरों की क्लैरिटी और कंट्रास्ट को बढ़ाता है. ऑडियो की बात करें तो ये Dolby Atmos और DTS:X सपोर्ट के साथ आता है.

स्पेसिफिकेशन 

  • डिस्प्ले: 55 इंच LED
  • रिज़ॉल्यूशन: 4K UHD
  • ऑपरेटिंग सिस्टम (OS): Google TV
  • ऑडियो: 24 W
  • HDR सपोर्ट: HDR10
Tcl metallic bezel less series 4k ultra hd smart led google tv (55 inches)

यह भी पढ़ें: Smart TV आपकी एक्टिविटी पर रखता है पैनी नजर, जानिए क्या है ACR और इसे कैसे करें बंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >