भाटपाड़ा : बच्चा चोर समझ कर युवकों की हुई पिटाई

आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गयी, जिसमें एक युवक घायल हो गया.

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा पानपुर बीडीओ कार्यालय के पास बच्चा चोर के संदेह में पांच युवकों के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार, रविवार रात पांच युवक मेला घूम कर घर लौट रहे थे. आरोप है कि पानपुर बीडीए कार्यालय के पास अचानक एक व्यक्ति ने आवाज लगायी. उसने पहले पता पूछा, उसके बाद उन लोगों का मोबाइल छीन लिया. आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गयी, जिसमें एक युवक घायल हो गया. घटना की शिकायत भाटपाड़ा थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. बताया गया कि पांचों बर्दवान के रहनेवाले हैं और काम यहां काम के सिलसिले में किराये के घर में रहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >