सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

पुलिस ने मृत युवक का नाम तापस बाईंन (34) बताया है. तापस थाना क्षेत्र के नादुरा ग्राम का रहने वाला था.

बीरभूम. जिले के मल्लारपुर थाना इलाके के कृष्णनगर ग्राम के पास सड़क दुर्घटना में स्थानीय एक युवक की मौत हो गयी. पुलिस ने मृत युवक का नाम तापस बाईंन (34) बताया है. तापस थाना क्षेत्र के नादुरा ग्राम का रहने वाला था. पुलिस ने बताया कि तापस की बाइक को तेज गति से आ रही एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद तापस को रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाने पर उसकी वहां मौत हो गयी. घटना में अन्य बाइक चालक भी घायल है. पुलिस ने शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >