छिनताई कर रहे युवक की सामूहिक पिटाई, मौत

गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी नगरपालिका के वार्ड 24 अंतर्गत तारापुकुर रोड इलाके में स्थानीय लोगों छिनताई कर रहे युवक की जमकर पिटाई की, गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक का नाम सुमन माइती (21) बताया गया है. वह निमाइ चटर्जी रोड इलाके का रहने वाला था.

जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों से इलाके में लूटपाट व छिनतई के मामले बढ़ गये थे. बुधवार को पानीहाटी नगरपालिका के तारापुकुर रोड इलाके में राहगीरों को डरा कर लूटपाट करते रंगे हाथ तीन बदमाशों को उन्होंने धर दबोचा, हालांकि दो बदमाश भाग निकले ,लेकिन सुमन पकड़ा गया. इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई, जिसमें उसकी मौत हो गयी. बताया गया है कि उसके खिलाफ थाने में कई मामले दर्ज थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >