Bengal weather Forecast : बढ़ेगा पारा, छूटेगा पसीना, गर्मी से बेहाल होगा कोलकाता

Bengal weather Forecast : रविवार तक राज्य के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. अगर इस सप्ताह दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में बारिश होती भी है तो भी राज्य के लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिलेगी. गर्मी बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ेगी.

Bengal weather Forecast : पश्चिम बंगाल में एक बार फिर गर्मी (Summer) का पारा बढ़ने वाला है. हालांकि दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है.चैत्र माह के अंतिम सप्ताह में तापमान और बढ़ सकता है. यह अलीपुर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह राज्य भर में तापमान बढ़ सकता है. रविवार तक राज्य के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. अगर इस सप्ताह दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में बारिश होती भी है तो भी राज्य के लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिलेगी. गर्मी बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ेगी.

कोलकाता में बारिश की कोई संभावना नहीं

उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिलों के कुछ इलाकों में बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है. इन जिलों के अलावा गुरुवार को पुरुलिया, बांकुड़ा और पश्चिम बर्दवान जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है. शुक्रवार को भी ये जिले बारिश की फुहारों से सराबोर हो सकते हैं. अलीपुर ने कहा, कोलकाता में बारिश की कोई संभावना नहीं है.

WB News : अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल पर कसा तंज, ममता बनर्जी को अपनी तुलना केजरीवाल व सोरेन से नहीं करनी चाहिए

उत्तर बंगाल में बारिश की संभावना

दक्षिण बंगाल के अलावा, उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और कूच बिहार जिलों के कुछ हिस्सों में भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इन जिलों में पूरे सप्ताह हल्की बारिश होने की संभावना है.बुधवार सुबह से ही कोलकाता के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं. बुधवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस था. जो सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक है. बुधवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मंगलवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य तापमान के बराबर है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, ‘मोदी की गारंटी’ का मतलब है सभी विपक्षी नेताओं को सलाखों के पीछे डालना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >