Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत जिलाें में बारिश के बाद भी उमस भरी गर्मी जारी

Bengal Weather Forecast : हुगली, बांकुड़ा, पूर्वी बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया में आज गरज के साथ बारिश हो सकती है. बुधवार को उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

Bengal Weather Forecast : पश्चिम बंगाल के मौसम में लगातार बदलाव नजर आ रहा है. जुलाई खत्म होने वाली है इसके बावजूद कोलकाता समेत जिलों में बारिश (Rain) काफी कम हुई है. हल्की बारिश होने के कारण कोलकाता वासियों का गर्मी से हाल बेहाल है. सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए है. मौसम विभाग की मानें तो आज कई जगहों पर बारिश की संभावना है और मौसम में बदलाव होने के आसार नजर आ रहे हैं.

पूरे सप्ताह राज्य के सभी जिलों में कमोबेश बारिश होगी

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार पूरे सप्ताह राज्य के सभी जिलों में कमोबेश बारिश होगी. जुलाई के अंत में गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर चक्रवात बनने की संभावना है. कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. तापमान थोड़ा बढ़ेगा. दक्षिण बंगाल में बारिश होने की संभावना है. उत्तर बंगाल के ऊपरी पांच जिलों में छिटपुट बारिश जारी रहेगी. शुक्रवार से उत्तर बंगाल के जिलों में फिर बारिश बढ़ेगी. बुधवार से शुक्रवार तक दक्षिण बंगाल में छिटपुट बारिश की संभावना है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने ट्रेन दुर्घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर लगाया लापरवाही का आरोप कहा..

इन जिलों में बारिश की संभावना

हुगली, बांकुड़ा, पूर्वी बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया में आज गरज के साथ बारिश हो सकती है. बुधवार को उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में भारी बारिश की संभावना है. गुरुवार से बारिश की मात्रा बढ़ेगी. हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्वी बर्दवान और नादिया में भारी बारिश की संभावना है. हालांकि, कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. कोलकाता में आज न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा. कल अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री था. वायु में जलवाष्प की मात्रा 70 से 95 प्रतिशत होती है. बारिश 37.9 मिमी हो चुकी है.

WB Assembly : ममता बनर्जी ने कहा, मैंने नीति आयोग की बैठक में भारत-भूटान नदी आयोग के गठन की ..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >