व्यवसायी के जेब से रुपये गायब करनेवाली दो महिलाएं अरेस्ट

बड़ाबाजार के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर आने-जानेवाले व्यवसायियों को टार्गेट कर उनकी जेब से मोटी रकम गायब करनेवालीं दो महिलाओं को पुलिस ने कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया है.

संवाददाता, कोलकाता

बड़ाबाजार के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर आने-जानेवाले व्यवसायियों को टार्गेट कर उनकी जेब से मोटी रकम गायब करनेवालीं दो महिलाओं को पुलिस ने कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ी गयीं महिलाओं के नाम रूपा माली और दीनी माली बताये गये हैं. इन दोनों को लालबाजार के वाच सेक्शन की टीम ने लगातार इन पर निगरानी करने के बाद सबूत हाथ लगने पर गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को दोनों को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर दोनों को 15 मई तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि गत 18 अप्रैल को एक व्यवसायी ने जेब से 12 हजार 500 रुपये गायब होने की शिकायत दर्ज करायी थी. पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की.

इधर, लालबाजार के वाच सेक्शन की टीम ने इस मामले की अपने तरीके से जांच शुरू कर इलाके में गतिविधियों पर सख्त निगरानी शुरू की. जिसके बाद दो महिलाओं पर संदेह होने पर इनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जाने लगी. ये महिलाएं एक अन्य वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रही थीं, इसके पहले ही दोनों को रंगेहाथों पकड़ लिया गया. दोनों से पूछताछ कर जेब से निकाले गये रुपये को उनसे बरामद करने की कोशिश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >