पानीहाटी पिटाई के मामले में दो मुख्य आरोपी अरेस्ट

उनके नाम परितोष दास और पिंटू भौमिक बताये गये हैं.

बैरकपुर. पानीहाटी में तृणमूल नेता और उसके साथी की पिटाई करने के मामले में शामिल मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को खड़दह थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके नाम परितोष दास और पिंटू भौमिक बताये गये हैं. उन्हें मंगलवार रात को बेलघरिया से गिरफ्तार किया गया. गौरतलब है कि रविवार की रात एक समारोह से पानीहाटी तृणमूल युवा अध्यक्ष सुमित पाल और उनके साथी देबंजन घर लौट रहे थे. आरोप है कि उसी दौरान पश्चिम युवा तृणमूल अध्यक्ष बुबाई के करीबी परितोष दास और पिंटू भौमिक ने सोदपुर-बारासात के अमरावती इलाके में सुमित पाल पर हमला किया और उसकी चेन व नकदी छीन लिये. घटना की खबर होते ही सोमवार सुबह सुमित के समर्थकों ने बुबाई के कार्यालय में घुस कर व्यापक तोड़फोड़ करते हुए उसके खिलाफ खड़दह थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात को बेलघरिया से दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >